Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. इस मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर वैश्विक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने दोनों देशों के संबंधों, सतत विकास और हरित सहयोग में आई गति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नॉर्वे दौरो को दिया.

MP CM Land Issue: एमपी के सीएम मोहन यादव पर लगे जमीन घोटाले के आरोपों के बीच अखिलेश यादव ने उनका बचाव किया है. अखिलेश का दावा है कि बीजेपी तीन राज्यों (एमपी, राजस्थान और यूपी) के मुख्यमंत्रियों को हटाने का रास्ता ढूंढ रही है, इसलिए यह साजिश रची गई है.

Rajasthan News: सोम कमला आंबा बांध के डूब क्षेत्र के निवासी पिछले 50 वर्षों से आवासीय पट्टों का इंतजार कर रहे हैं. इन परिवारों को पट्टे न मिलने के कारण वे कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है. लगभग 50 से 60 परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं.

Sambhal Police Encounter: संभल में 6 वर्षीय मासूम से हैवानियत करने वाले आरोपी को स्निफर डॉग 'मैरी' ने घटनास्थल पर छूटे गमछे को सूंघकर दबोचवाया. पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी संदीप गिरफ्तार हुआ, वहीं डॉग मैरी को 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया.

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने सुरक्षा और मानचित्र नियमों के उल्लंघन के आरोप में खान ग्लोबल क्लासेस को सील कर दिया. कार्रवाई के दौरान छात्रों को बाहर निकाला गया और शहर की अन्य कोचिंग संस्थाएं भी प्रशासन के रडार पर आ गई हैं.

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जीतन राम मांझी ने कहा कि भरत तिवारी कोई क्रांतिकारी नहीं था. उन्होंने कहा कि जब दलितों का एनकाउंटर होता है तो ये लोग कहते हैं कि नक्सली मारा गया. ऐसा कहने वाले लोग वहीं हैं जो भरत तिवारी एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं.

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लुधियाना जेल से फरार कुख्यात अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई. पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया और अवैध हथियार भी जब्त किए...

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित 'नागरिक अलंकरण समारोह-2' में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी लोग विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियां हैं. इस समारोह में कुल 65 लोगों को सम्मान किए गए.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital