Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के अवसर पर भारत और विश्वभर में अभूतपूर्व भागीदारी देखी गई. इससे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए वैश्विक कार्यक्रम के रूप में योग की बढ़ती भूमिका पुनः स्थापित हुई है.

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अबजुगंज हॉल्ट से मिरहट्टी पंचायत जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक बोरे में अज्ञात महिला का शव मिला.

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली. तेज धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया.

Amit Shah ने NAFED का डिजिटल ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in लॉन्च कर कृषि बाजार में पारदर्शिता और किसानों की सीधी भागीदारी का नया रास्ता खोला. जिससे तिलहन की खरीद सीधे किसानों से होगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका घटेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएएस 2024 बैच के 183 अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित शिशु कुंज स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परोसे गए खाने से 100 से अधिक बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं. परिजनों का हंगामा जारी है, खाद्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है.

Mehrauli kidnapping case update: साउथ दिल्ली के महरौली से अगवा 11 वर्षीय बच्ची का शव गुरुग्राम की अरावली पहाड़ियों से बरामद हुआ, जिससे सनसनी फैल गई. पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर 30 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर अपहरण, रेप और हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है.

Bharat Tiwari Encounter Update: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि भरत तिवारी पुलिस के सामने सरेंडर कर चुका था. इसके बावजूद STF जवान अक्षय कुमार ने उस पर पहली गोली चला दी. परिजनों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित फर्जी एनकाउंटर है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए.

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में पटना हाई कोर्ट से स्वतः संज्ञान और CBI जांच की मांग की गई है. अभ्यावेदन में डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के संरक्षण का भी अनुरोध किया गया है.

केंद्रीय राज्य मंत्री George Kurian ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने मंजूर कर लिया. इस घटनाक्रम के बाद केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट विस्तार और बड़े राजनीतिक फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं...


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital