बजट सोने का पर काम ‘मिट्टी’: ‘नायक’ की तरह फिल्ड पर उतरे मैनपाट के विधायक, उखड़वाया सड़क से ‘भ्रष्टाचार का डामर’
सीतापुर विधानसभा में पीएम जनमन योजना के तहत बनी ढाई किमी लंबी सड़क की गुणवत्ता पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कड़ा एक्शन लिया है. ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक ने घटिया निर्माण पाए जाने पर सड़क को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए.
सिंगरौली की शान ही बना आफत, घरों में भरा गंदा पानी; लोगों की जान पर आई तो हो गया बवाल
Singrauli News: सिंगरौली के महदेइया गांव में बारिश के पानी ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी हैं. बारिश के बाद गांव के कई घरों में गंदा पानी भर गया. तेज लहरों के साथ ओमेगा पानी से लोग घबराकर इधर-उधर भागते नजर आये.
जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक नजारा: कमजोर हालत में मिला Snow Leopard का बच्चा, वन विभाग से तुरंत मदद की अपील
Snow Leopard Kishtwar News: किश्तवाड़ के सिंथनटॉप इलाके में ट्रैकिंग के दौरान हिम तेंदुए का एक कमजोर और बीमार शावक मिला है. स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और रेस्क्यू व इलाज की मांग की है.
बिहार के सहरसा में ‘जहरीला’ हुआ निवाला; स्कूल के मिड-डे मील से 250 बच्चों की बिगड़ी तबीयत
बिहार के सहरसा जिले के बलुआहा स्कूल में मिड-डे मील खाने से 250 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. खाने में सांप का बच्चा मिलने की खबर से बच्चों में दहशत फैल गई, जिसके बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई.
विरासत के साथ आधुनिक भारत का संगम: सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर 11 मई को पीएम मोदी का विशेष कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई 2026 को सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजरात का दौरा करेंगे. यह स्थल भारतीय संस्कृति की अटूट निरंतरता का प्रतीक है, जिसका पुनर्निर्माण सरदार पटेल के प्रयासों से हुआ था.
सम्राट चौधरी कैबिनेट का पूरा X-Ray: महिला आरक्षण पर ‘कैंची’, सवर्ण-OBC को बराबर हक
Samrat Chaudhary Cabinet X-Ray: पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी कैबिनेट के 35 मंत्रियों ने शपथ ली है. सवर्ण, OBC और EBC को 9-9 मंत्री पद देकर सोशल इंजीनियरिंग तो साध ली गई, लेकिन 33% महिला आरक्षण के दावों के बीच यहां भी आधी आबादी को अधूरा हक दिया गया है. जानिए कौन हैं 8 नए चेहरे?
टीसीएस धर्मांतरण और शोषण मामला: फ्लैट में परिवार संग छिपी निदा खान गिरफ्तार, संभाजीनगर में घेराबंदी कर दबोचा
नासिक के सनसनीखेज TCS मामले में फरार आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. निदा पिछले 25 मार्च से पुलिस को छका रही थी और अपने परिवार के साथ एक फ्लैट में छिपी हुई थी.
‘युद्ध ही क्षत्रिय का धर्म’: पीएम मोदी ने गीता के श्लोक से बढ़ाया सैनिकों का हौसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के साहस को नमन किया है. 7 मई 2025 को भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था.
PM फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा, कृषि मंत्री की छापेमार कार्रवाई में 162 ‘फर्जी किसान’ पकड़े गए
हनुमानगढ़ के पल्लू स्थित SBI शाखा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की औचक कार्रवाई में सामने आया कि बिना कृषि भूमि वाले 162 लोगों के नाम पर 9 करोड़ का बीमा क्लेम तैयार किया गया था.
बंगाल का ‘बॉस’ कौन? कोलकाता में अमित शाह खोलेंगे नाम का ‘सीक्रेट लिफाफा’, जानें ऐलान का समय
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर 2 बजे कोलकाता में होगी. केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में बंगाल के नए सीएम के नाम का ऐलान होगा. 9 मई को पीएम मोदी की मौजूदगी में भव्य शपथ ग्रहण होगा.







