भारत पहुंचे जेलेंस्की के प्रतिनिधि, विदेश मंत्री जयशंकर और डोभाल संग हुई अहम चर्चा
Ukraine India relations: यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटी और डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी रुस्तम उमेरोव भारत पहुंचे. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात कर यूक्रेन संघर्ष में स्थायी शांति की संभावनाओं और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की.
पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, सर्वे में 70% अप्रूवल रेटिंग
24 लोकतांत्रिक देशों में किए गए मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने. उन्हें 70% अप्रूवल रेटिंग मिली, जबकि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ सबसे कम लोकप्रिय नेता साबित हुए.
दिल्ली के चितरंजन पार्क में डबल मर्डर की सनसनी, पुरानी रंजिश में पड़ोसी बना जानलेवा हमलावर, जाने पूरी कहानी
Crime News: दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट में पड़ोसी ने पैसे के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या कर दी. घटना में एक युवक घायल हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.
गुरुमुखी लिपि और लंगर परंपरा को याद करते हुए अमित शाह ने किया गुरु अंगद देव जी को नमन, बताया समाज सुधार का प्रतीक
Guru Angad Dev Ji Prakash Parv Amit Shah Message: गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि गुरु जी ने गुरुमुखी लिपि का विकास किया और लंगर परंपरा के जरिए समाज में समानता और एकता का संदेश दिया.
ऊर्जा संकट के बीच राहत की खबर, अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की छूट 16 मई तक बढ़ाई
Crude Oil Supply: वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका ने भारत समेत अन्य देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट 16 मई तक बढ़ा दी है. इस कदम का उद्देश्य तेल और गैस की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना है.
आरक्षण पर भाषण और नजरें हाथ की पट्टी पर… राहुल गांधी को कैसे लगी ये चोट?
Rahul Gandhi Hand Injury: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के दाहिने हाथ में पट्टी नजर आई. स्पीकर ओम बिरला के पूछने पर सामने आया कि यह चोट जापानी मार्शल आर्ट 'जू-जित्सु' खेलते वक्त लगी. जानें बिल गिरने पर राहुल ने क्या कहा?
विपक्ष की ‘नो’, BJP का ‘शो’: महिला आरक्षण पर छिड़ा सियासी घमासान, क्या 2029 के चुनाव का टर्निंग पॉइंट बनेगा ये मुद्दा?
महिला आरक्षण बिल (131वां संशोधन) गिरने के बाद भाजपा ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. लखनऊ में सपा-कांग्रेस के झंडे जलाए गए. अमित शाह ने विपक्ष को 'महिला विरोधी' बताया है.
क्या फिर बरसेगा पानी या झेलना होगा उमस का टॉर्चर? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
आज 18 अप्रैल को देश के मौसम में अनोखा विरोधाभास देखने को मिल रहा है. एक तरफ उत्तर प्रदेश का बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ 'आग' उगल रहा है, तो दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-NCR में हुई अचानक बारिश ने पारे को 10 डिग्री तक गिरा दिया है.
राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एफआईआर दर्ज करने का निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में रायबरेली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया और जांच सीबीआई को सौंपी.
महिला आरक्षण बिल पर संसद से सड़क तक सियासी जंग, बिल गिरने के बाद बीजेपी का प्रदर्शन का ऐलान
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया. सरकार को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला और विपक्ष ने इसका विरोध किया. अब बीजेपी इस मुद्दे को चुनावी नैरेटिव बनाने में जुटी है.







