Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

राष्ट्रपति भवन में ‘राजाजी उत्सव’ के दौरान सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को उजागर करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया.

होली का त्योहार इस साल चंद्रग्रहण और भद्रा के प्रभाव में आ रहा है. 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा और साल का पहला चंद्रग्रहण एक साथ पड़ रहा है.

मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर में एक बुजुर्ग को बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने बेरहमी से पीटा.लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर लात-घूंसों से मारपीट की. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.

Delhi Bomb Threat: उग्रवाद के पर्याय खालिस्तान समर्थक ग्रुप की ओर से राजधानी दिल्‍ली में फिर बम की धमकी दी गई है. ईमेल के जरिए दिल्ली विधानसभा, लाल किला, सचिवालय और स्कूलों को निशाने पर बताया गया. मैसेज में लिखा गया- "दिल्ली बनेगा खालिस्तान"

बिहार विधानसभा में विधायकों ने क्षेत्र विकास योजना के तहत मिलने वाले फंड को 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की मांग उठाई है.

Indira Gandhi International Airport: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब ईस्ट-वेस्ट का ग्लोबल हब बना. ट्रांजिट यात्रियों में 34% उछाल आया, UK-जापान-थाईलैंड के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें भरीं.

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सिंघोर गांव में टेडिया बांध से कथित 70-80 साल पुरानी सोने की हाथी मूर्ति बरामद हुई. मूर्ति मिलने के बाद गांव में आस्था का उफान है, प्रशासन ने जांच और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं..

Chhattisgarh Economic Survey 2026: छत्तीसगढ़ इकोनॉमिक सर्वे 2026 में राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होने का दावा किया गया है. GSDP 6.31 लाख करोड़ और दो अंकों की वृद्धि दर का अनुमान जताया गया, जबकि विपक्ष ने आंकड़ों पर सवाल उठाए.

मंगोलपुरी में सिगरेट देने से इनकार करने पर 17 साल के नाबालिग लालू की पार्क में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने चंद घंटों में तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया...

तमिलनाडु BJP के प्रवक्ता एएनएस प्रसाद ने 'AI इम्पैक्ट समिट' विवाद पर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया. उन्हें आउटडेटेड वायरस और पीएम मोदी को भविष्य का 'AI आर्किटेक्ट' बताया है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital