Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

मणिपुर के थानलोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का शनिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

राजस्थान की धरती वीरता और शौर्य की कहानियों से भरी पड़ी है. इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है भटनेर का किला, जिसे आज हनुमानगढ़ किले के नाम से जाना जाता है. राजपूतों से लेकर मुगलों तक कई शासकों ने इस किले पर राज किया, लेकिन सदियों के आक्रमणों के बावजूद यह किला आज भी मजबूती से खड़ा है और अपने गौरवशाली इतिहास की गवाही देता है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के इस दावे को खारिज किया कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ हुए भारत के हाल के व्यापार समझौते किसानों को नुकसान पहुंचाएंगे.

नई दिल्ली के भारत मंडप में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इसे शर्मनाक और निंदनीय करार दिया.

लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार की मांग की. उन्होंने भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन करते हुए जी4 (भारत, ब्राजील, जर्मनी, जापान) की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

PM मोदी ने ग्रेटर नोएडा में HCL-Foxconn चिप प्लांट का शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने जोर दिया कि तकनीक ही 21वीं सदी की ताकत होगी. उन्‍होंने कहा- विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बहुत जरूरी. 3700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का निवेश होगा.

आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का नया एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और CEO नियुक्त किया गया है. वह फिल स्पेंसर की जगह ले रही हैं, जो पिछले करीब 40 सालों से कंपनी के गेमिंग डिवीजन का नेतृत्व कर रहे थे.

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मेरठ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संघ से जुड़े रहने और अन्य लोगों को जोड़ने के लिए पांच मंत्र दिया है.

नई दिल्ली, 21 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में आपसी व्यापार को 20 बिलियन डॉलर से अधिक ले जाने का लक्ष्य तय किया है. बैठक के दौरान कई अहम समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए और संयुक्त बयान जारी किया.

गृह मंत्री अमित शाह ने असम में CRPF के 87वें स्थापना दिवस परेड में 2200 से अधिक शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने भरोसा जताया कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा..


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital