Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पल्लवी पटेल ​का सीटों को लेकर अखिलेश से ​​हुई तीखी बहस,​ कहा नहीं चाहिए आपका वोट

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव के लिए वोटिग जारी है. वहीं वोटिग से पहले यूपी के राजनीति में भारी बवाल मचा हुआ है. दावा है कि समाजवादी पार्टी (SP) के पांचो विधायक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट कर सकते हैं.

Rajya Sabha Election 2024

Rajya Sabha Election 2024

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव के लिए वोटिग जारी है. वहीं वोटिग से पहले यूपी के राजनीति में भारी बवाल मचा हुआ है. दावा है कि समाजवादी पार्टी (SP) के पांचो विधायक भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Pandey) के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट कर सकते हैं. सुत्रो से खबर आई है कि सपा विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल और सपा प्रमुख अखिलेश के बीच बहस हो गई है. जिससे उत्तर प्रदेश में SP और अपना दल (कमेरावादी) का गठबंधन टूट गया है. जल्द ही इसका घोषण किया जा सकता है.

अखिलेश और पल्लवी पटेल में हुई फोन पे हुई बहस

जानकारी के मुताबिक सपा उम्‍मीदवारों को वोट देने को लेकर सपा विधायक पल्‍लवी पटेल काफी नाराज हैं. सूत्र बता रहे हैं कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर तीखी बहस भी हुई है. हांलाकि पल्‍लवी पहले ही बोल चुकी हैं कि वह सिर्फ पीडीए फैक्टर (पिछड़ा, दलित और मुस्लिम) कोटे से आने वाले प्रत्‍याशी को ही अपना मतदान करेगी.

पहले का बयान दोनो पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों (PDA) और अल्पसंख्यकों को जगाने का काम किया. समाजवादी सुप्रीमो पार्टी अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना दल (कमेरावादी) के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया, इस सेंटर में पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने

पल्लवी पटेल सपा से ​कुछ दिनो से नाराज चल रही है

यह विकास ऐसे समय में हुआ है, जब राज्यसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के दौरान सपा के कई विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का ऐलान किया है. जिससे पार्टी में बागवत के तौर पर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि पल्लवी पटेल जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज चल रही थीं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital