Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गाजियाबाद में पिटबुल का फिर से आतंक, 11 साल की बच्ची को किया बुरी तरह घायल

पिटबुल का फिर से आतंक

पिटबुल कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिटबुल के आतंक का नया मामला गाजियाबाद में सामने आया है. जहां एक 11 साल की बच्ची पर एक बार फिर से पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया और बच्ची के पैर में काट लिया. छोटी बच्ची शाम को अपने पिटबुल कुत्ते को सोसाइटी में लेकर टहलाने  गई थी. तभी वहां पर मौजूद एक पिटबुल डॉग ने बच्ची पर हमला कर दिया और बच्ची को बुरी तरह घायल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में संज्ञान में लेकर  डॉग के मालिक पर FIR दर्ज कर ली है.

बच्ची पर पिटबुल ने किया हमला

गाजियाबाद की रामप्रस्थ ग्रीन सोसाइटी में यह घटना घटी है. बच्ची का मां रुचि अग्रवाल ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी अपने  कुत्ते को सोसाइटी में  लेकर गई हुई थी. इसी दौरान सोसाइटी में ही घूम रहे पिटबुल कुत्ते ने उनकी बच्ची  पर हमला कर दिया और उसके पैर को काट कर घायल कर दिया. बच्ची के पैर में कुत्ते का काटने के निशान साफ तौर पर देखा जा सकता हैं. पिटबुल के हमले के बाद बच्ची को फौरन निजी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को छुट्टी दे मिल गई है.  पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है.

नहीं थम रहा पिटबुल का आतंक

बिते कुछ दिनों में पिटबुल कुत्ते के हमलों की कई मामले सामने आ चुके है. इसी साल जुलाई में लखनऊ से एक मामला सामने आया था जहां पिटबुल कुत्ते ने अपनी 82 साल की मालकिन पर हमला किया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी.  जिसके बाद लगातार ऐसे कई मामले आए थे .अब  इसी वजह से  ब्रीड के कुत्ते को पालने को लेकर सवाल उठने लगा हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital