Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई, संविधान की समझ को लेकर की सराहना

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई संदेश साझा किए. दोनों नेताओं ने बिरला की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की.

PM Modi Amit Shah Extend Birthday Wishes To Lok Sabha Speaker Om Birla Praise Constitutional Understandin

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. दोनों शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए संदेश साझा करते हुए संविधान की गहरी समझ, सहज नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जमकर प्रशंसा की. पीएम मोदी और अमित शाह ने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और संसदीय परंपराओं की गरिमा बनाए रखने में बिरला की भूमिका को बेहद अहम बताया.

पीएम मोदी ने की सहृदय व्यक्तित्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में ओम बिरला को एक सहृदय व्यक्तित्व का धनी बताया. उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर उनकी गहरी समझ और सरल स्वभाव लोकसभा के प्रभावी संचालन में बड़ी भूमिका निभाते हैं.

पीएम मोदी ने लिखा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के प्रति बिरला की दृढ़ प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणादायक है. संसदीय कार्यवाही में उनके योगदान को सराहते हुए प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

अमित शाह बोले- सदन की कार्यवाही को दी सार्थक दिशा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे अनुभव और विवेक की सराहना की. शाह ने कहा कि बिरला अपने कुशल नेतृत्व और विधायी मामलों की बारीक समझ के जरिए लोकतांत्रिक परंपराओं को लगातार मजबूत कर रहे हैं.

उन्होंने उल्लेख किया कि सदन में अनुशासन बनाए रखने और सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने में लोकसभा अध्यक्ष का योगदान सराहनीय है. गृह मंत्री ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबे जीवन की प्रार्थना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी संसद की कार्यवाही को इसी तरह नई दिशा देते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मोदी-शाह की बड़ी बैठक, ‘विकसित भारत-समुन्नत नेपाल’ का बना रोडमैप, बाढ़ में मदद के लिए नेपाल ने कहा- थैंक्यू इंडिया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism