Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

PM modi india news
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Punjab CM Bhagwant Mann Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों. शुभकामनाएं.

‘आपका रंगला पंजाब बनाने का सपना साकार हो’

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने लिखा, “मेरे प्रिय मित्र, मिशन रंगला पंजाब के कमांडर, मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान से प्रार्थना है कि आपका रंगला पंजाब बनाने का सपना साकार हो. पंजाब के भविष्य की बागडोर आपके मजबूत कंधों पर है. भगवान आपको स्वस्थ, खुश और ऊर्जा से भरपूर रखें और आपको लगातार, लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब के लोगों की सेवा में लगाकर रखें.”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “पंजाब के हर दिल अजीज मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. भगवान आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और लोगों की सेवा करने की निरंतर ऊर्जा दें. आप यूं ही पंजाब के हर घर में खुशियां बांटते रहें.”

यह भी पढ़िए:खात्‍मे की ओर माओवाद: बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण हुआ, 405 नक्सलियों ने डाले हथियार

Also Follow Bharat Express on Youtube



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read