Bharat Express DD Free Dish

Gen Z के लिए पीएम मोदी का GRWM तो राहुल गांधी का AMA, जानें कैसे बदल रही है देश की राजनीति

Gen-Z युवाओं को जोड़ने के लिए भारतीय राजनीति में नया बदलाव दिख रहा है. पीएम मोदी के GRWM रील से लेकर राहुल गांधी के AMA सेशन और मोहन भागवत के छात्र संवाद तक, जानिए कैसे बदल रही है नेताओं की स्टाइल.

PM Modi GRWM vs Rahul Gandhi AMA Session Gen Z Politics

PM Modi GRWM vs Rahul Gandhi AMA (AI IMAGE)

Gen Z Politics: देश की राजनीति में अब भाषणों और रैलियों से ज्यादा जोर इंस्टाग्राम रील्स और यू-ट्यूब शॉर्ट्स पर दिख रहा है. देश का युवा यानी Gen-Z अब नेताओं के सीधे रडार पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जैसे बड़े नाम इन दिनों युवाओं की भाषा और ट्रेंड्स को अपनाकर उनसे सीधा कनेक्शन बनाने में जुटे हैं.

पीएम मोदी का GRWM ट्रेंड

पीएम मोदी ने हाल ही में नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर एक रील शेयर की. खास बात यह थी कि यह रील पारंपरिक तरीके से अलग, इंस्टाग्राम के पॉप-कल्चर फॉर्मेट में थी. पीएम ने युवाओं से अपील की कि वे हैंडलूम कपड़े पहनकर अपना ‘GRWM’ यानी गेट रेडी विद मी वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करें. फैशन और सोशल मीडिया के इस ट्रेंड के जरिए पीएम ने सीधे युवाओं की भाषा में संवाद साधा है. इसके अलावा पीएम मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में 3,000 से अधिक छात्रों को संबोधित भी करने वाले हैं.

राहुल गांधी का ‘AMA’ सेशन

दूसरी तरफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी Gen-Z से जुड़ने में पीछे नहीं हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ‘Ask Me Anything’ (AMA) सेशन की शुरुआत की, जहां वे युवाओं के तीखे और सीधे सवालों के जवाब दे रहे हैं. इसके साथ ही राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत कोटा और देहरादून के बाद अब प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करने पहुंच रहे हैं. इस 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान में पेपर लीक, भर्ती में देरी और शिक्षा की बढ़ती लागत जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया जा रहा है.

संघ भी युवाओं के साथ बढ़ा रहा तालमेल

सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी Gen-Z के साथ 60 मिनट का खास संवाद किया. साफ है कि इस समय Gen-Z हर बड़े संगठन के लिए सबसे अहम वोट बैंक बन चुका है. अब देखना यह होगा कि युवा पीढ़ी किस नेता की इस डिजिटल ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ को कबूल करती है!

ये भी पढ़ें: ‘कुछ नहीं, पूरी दाल काली’, जानें E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी क्या बोले?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read