Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जर्मनी की सिंगर का पीएम मोदी ने मन की बात के एक एपिसोड में किया था जिक्र…. जानिए कौन हैं 12 भाषाओं में गाने वाली कैस्मे

जर्मन सिंगर ने बताया कि प्रधानमंत्री इतने बड़े नेता होने के बाद भी जब मेरा नाम अपने कार्यक्रम में लिया यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धी थी. इसके बाद से मेरे पास हर रोज 10-12 इंटरव्यू के लिए कॉल आते थे.

मन की बात कार्यक्रम के एक एपिसोड में प्रधानमंत्री ने जर्मनी की एक सिंगर और गीतकार कैस्मे का जिक्र किया था, जिसके बाद से कैस्मे की जिदंगी पहले से बदल गई. प्रधानमंत्री ने बताया कि कैस्मे मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली हैं और जन्म से ही देख नहीं पाती हैं पर इसके बावजूद आखों की रौशनी कैस्मे की राह में कभी बाधा नहीं बन पाई.

कैस्मे को भारत और भारतीय संस्कृति से बेहद लगाव है. इसका प्रमाण है कि कैस्मे संस्कृत समेत 12 भाषाओं में गा सकती है. एक वीडियो में कैस्मे भक्ति में लीन होकर संस्कृत में मंत्र गाती भी नजर आ रहीं हैं.

प्रधानमंत्री मेरे रोल मॉडल

जर्मन सिंगर ने बताया कि प्रधानमंत्री इतने बड़े नेता होने के बाद भी जब मेरा नाम अपने कार्यक्रम में लिया यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धी थी. इसके बाद से मेरे पास हर रोज 10-12 इंटरव्यू के लिए कॉल आते थे. कैस्मे ने बताया एक दिन मेरे पास कॉल आया कि पीएम मोदी मुझसे मिलना चाहते हैं. मुलाकात का जिक्र करते हुए कैस्मे ने कहा कि पीएम काफी मजाकिया है और जोक्स भी सुनाते हैं.

कैस्मे ने ये भी बताया कि वह प्रधानमंत्री को अपना रोल मॉडल मानती हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पीएम मोदी को उनका गाना पसंद आएगा जिसकी वजह से वो भारत के प्रति मेरा प्रेम देख पाए. कैस्मे ने बताया कि उन्हें संगीत और अध्यात्म काफी पसंद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital