Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘यह सिर्फ सरकार नहीं, एक युग…’पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर क्या बोले सीएम योगी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे लोकतंत्र, जनविश्वास और राष्ट्रसेवा की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का एक अभूतपूर्व महा-कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौतरफा बधाइयां मिल रही हैं. देश के इस ऐतिहासिक मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह एक बेहद ओजस्वी और प्रभावशाली संदेश जारी कर पीएम मोदी को बधाई दी.

सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही दिखते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं बल्कि एक पूरे ‘युग की चेतना का प्रतीक’ बन जाता है.

‘अमृतकाल के सारथी’ को योगी की सलाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी की इस अविराम साधना की तारीफ करते हुए लिखा कि 145 करोड़ भारत वासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई. योगी ने इस कीर्तिमान को संपूर्ण देशवासियों के अटूट विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की एक सामूहिक अभिव्यक्ति बताया.

तप, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अभिनंदन

सीएम योगी ने पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक सफर को देश के पुनर्निर्माण से जोड़ते हुए आगे लिखा कि यह सम्मान उसी तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का अभिनंदन है, जिसने देश के करोड़ों नागरिकों को ‘विकसित भारत’ के विजन से जोड़ने का काम किया है. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से मंगलकामना करते हुए कहा कि पीएम मोदी की यह राष्ट्रसेवा देश की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे.

ये भी पढ़ें- सचिन का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त लेकिन चूक गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! टीम इंडिया में एंट्री करने वाले वैभव सूर्यवंशी किस खिलाड़ी से रह गए पीछे?

बिना राजनीतिक विरासत के 4,399 दिनों का सफर

इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पीएम मोदी के लगातार 4,399 दिनों के कार्यकाल की सराहना की. मौर्य ने विपक्ष पर तीखा तंज कसते हुए लिखा कि बिना किसी ‘राजनीतिक विरासत, वंशवाद या विशेषाधिकार’ के एक साधारण और गरीब परिवार से निकलकर राष्ट्रीय नेतृत्व के इस सर्वोच्च शिखर तक पहुंचना भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस कार्यकाल ने दशकों से चली आ रही ‘वंशवादी सोच’ और ‘सत्ता के एकाधिकार’ को हमेशा के लिए ध्वस्त कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital