Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mann Ki Baat: जन आंदोलन बन गया है ‘मन की बात’- 100वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी

Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आपके पत्र पढ़ते हुए कई बार मैं भावुक हुआ, भावनाओं से भर गया, भावनाओं में बह गया और खुद को फिर संभाल भी लिया.”

PM Modi

पीएम मोदी (फोटो-ANI)

Mann Ki Baat 100th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड के जरिए रविवार को देश को संबोधित किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुन रहे हैं. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड है. मुझे आप सबकी हजारों चिट्ठियां मिली हैं, लाखों सन्देश मिले हैं और मैंने कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा चिट्ठियों को पढ़ पाऊं, देख पाऊं, संदेशों को जरा समझने की कोशिश करूं.”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आपके पत्र पढ़ते हुए कई बार मैं भावुक हुआ, भावनाओं से भर गया, भावनाओं में बह गया और खुद को फिर संभाल भी लिया. आपने मुझे ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर बधाई दी है, लेकिन मैं सच्चे दिल से कहता हूं, दरअसल बधाई के पात्र तो आप सब ‘मन की बात’ के श्रोता हैं, हमारे देशवासी हैं.”

उन्होंने कहा, “3 अक्टूबर 2014 को विजया दशमी का वो पर्व था और हम सबने मिलकर विजया दशमी के दिन ‘मन की बात’ की यात्रा शुरू की थी. विजया दशमी यानी, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व, ‘मन की बात’ भी देशवासियों की अच्छाइयों का सकारात्मकता का एक अनोखा पर्व बन गया है. एक ऐसा पर्व, जो हर महीने आता है, जिसका इंतजार हम सभी को होता है.”

ये भी पढ़ें: ‘मोदी जी की मन की बात, मिलेट्स ब्रेकफास्ट के साथ’, ‘श्री अन्न’ कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

पूरे विश्व में हुई चर्चा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम इसमें सकारात्मकता को सेलिब्रेट करते हैं. हम इसमें लोगों की भागीदारी को भी सेलिब्रेट करते हैं. कई बार यकीन नहीं होता कि ‘मन की बात’ को इतने महीने और इतने साल गुजर गए. हर एपिसोड अपने-आप में खास रहा.” पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात जिस विषय से जुड़ा, वो जन आंदोलन बन गया. पीएम मोदी ने कहा कि जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबाका के साथ साझा ‘मन की बात’ की थी, तब इसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital