Bharat Express DD Free Dish

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भगवा पगड़ी और सदरी में दिखे PM मोदी, दिया ये खास संदेश

Independence Day 2025: कभी लहरिया प्रिंट तो कभी भगवा साफा में नजर आने वाले पीएम मोदी ने इस बार भी अपने लुक से लोगों को इम्प्रेस किया है. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2025 में किस तरह के परिधान को अपनाया.

Independence Day 2025

Independence Day 2025: देश आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर है. कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. संबोधन से पहले वह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी के लुक पर देशवासियों की नजर रही. पीएम मोदी अपने स्वतंत्रता दिवस के परिधान और वेशभूषा को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. उनके साफा बांधने का स्टाइल सबसे ज्यादा आकर्षक होता है. हर साल एक नए लुक से एक नया संदेश देते हैं. कभी लहरिया प्रिंट तो कभी भगवा साफा में नजर आने वाले पीएम मोदी ने इस बार भी अपने लुक से लोगों को इम्प्रेस कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस साल किस तरह के परिधान को अपनाया है.

भगवा पगड़ी और सदरी में दिखे PM मोदी

हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान पीएम मोदी भगवा पगड़ी के साथ भगवा सदरी पहने नजर आए.। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका लाल किले से 12वां भाषण है. स्वतंत्रता दिवस पर उनकी पगड़ी हमेशा चर्चा का विषय रही है. हालांकि, यह पहला मौका है जब उनकी जैकेट और पगड़ी दोनों का रंग भगवा है.

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है पीएम मोदी का लुक

पीएम मोदी का यह पहनावा न केवल उनकी पारंपरिक शैली को दिखाता है, बल्कि हालिया घटनाओं, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी जुड़ा माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर पर बोले PM Modi, कहा- खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे

PM मोदी ने दिया ये खास संदेश

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने जो भाषण दिया उसमें भी साहस और बलिदान का पुट था। नए भारत को आत्मनिर्भर और प्रगति के पथ पर अग्रसर कराने का प्रण भी था. देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि यह दिन देश के सभी नागरिकों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित करेगा. पीएम मोदी ने प्रकृति से लेकर टेक्नोलॉजी के प्रति भारत की जिम्मेवारी की बात की. बता दें कि लाल किले से सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. पिछले साल यानी 2024 में उन्होंने 98 मिनट तक भाषण दिया था.

पहले भी चर्चा में रहा पीएम मोदी का साफा

बता दें कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का साफा चर्चा का विषय रहता है. पिछले साल 2024 में देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने केसरी, हरे और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी, जबकि उससे पहले 2023 में पीले और लाल रंग का साफा पहना था. पीएम मोदी द्वारा पहने गए साफे के रंग और डिजाइन हमेशा से देश की परंपराओं और भावनाओं को दर्शाते रहे हैं.

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम हैं. 11,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और 3,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स मौजूद हैं. सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल हो रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read