देश

Women Reservation: राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के हमेशा से पक्षधर रहे हैं पीएम मोदी, 23 साल पहले की थी ये मांग

PM Narendra Modi in support of Women representation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को बीते दिनों पास कराया. महिला आरक्षण के मुद्दा बरसों से अटका हुआ था. पिछली सरकार बहुमत के बावजूद ऐसा नहीं कर पाई थीं. इसी महीने देश को नया संसद भवन देने के बाद पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को पास किए जाने का प्रस्ताव रखा, और 99% से भी ज्यादा सांसदों ने उसका समर्थन किया.

हालांकि, ये पहली बार नहीं था जब नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण की वकालत की, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले भी अधिक से अधिक महिला सदस्यों को संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व देने के पक्षधर रहे हैं. टि्वटर पर @modiarchive नाम के हैंडिल पर शेयर की गई दो तस्वीरों में पुराने अखबार नजर आ रहे हैं. उन अखबारों में नरेंद्र मोदी की वे खबरें दिख रही हैं जब मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने के पहले भी संगठन में सक्रिय रहते हुए महिलाओं के प्रतिनिधित्व की वकालत करते रहे हैं. इनमें एक अखबार पर तारीख भी नजर आ रही है- 24 अप्रैल सन् 2000

पहले भी उठाई महिला आरक्षण के हक में आवाज

मोदी आर्काइव के ट्वीट में लिखा गया, ”पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा नीति निर्माण में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व के पक्षधर रहे हैं. भाजपा के महासचिव के रूप में, 2000 में, मोदी संसद और राज्य विधानमंडलों के लिए महिला आरक्षण की मांग का स्पष्ट समर्थन करते थे. हालाँकि, 2000 में, विधेयक पर अभी भी समितियों में बहस चल रही थी, और कोई आम सहमति नहीं थी, लेकिन मोदी द्वारा लिया गया दृष्टिकोण स्पष्ट था. आख़िरकार, 23 साल बाद, संसद के सदनों में लगभग सर्वसम्मति से मतदान के साथ, बिल एक वास्तविकता बन गया.”

यह भी पढ़िए: PM मोदी के WhatsApp Channel पर एक हफ्ते में जुड़े 60 लाख से ज्यादा लोग

मोदी राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से आए थे पंजाब

भाजपाइयों के मुताबिक, साल 2000 के अप्रैल महीने में मोदी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से पंजाब राज्य में पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे. उस वक्त उन्होंने मीडिया से बात की थी. उन्होंने विधान सभाओं में महिला प्रतिनिधियों की अधिक संख्या के मुद्दे पर अपना समर्थन व्यक्त किया. उसके बाद मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद महिला आरक्षण का बिल संसद में उन्‍हीं की अगुवाई में लाया गया, जिसे संसद के दोनों सदनों में मंजूरी मिल गई.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago