मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Global Business Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को जमकर कोसा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे कार्यकाल के 10 सालों में इतना काम हुआ है जितना पिछले 70 सालों यानी 7 दशकों में नहीं हुआ.
दुनियाभर से दिल्ली में जुटे दिग्गजों के समक्ष प्रधानमंत्री मोदी बोले- “आप उन (कांग्रेस) के 7 दशकों और हमारे 1 दशक की तुलना कर लीजिए. 2014 तक 7 दशक में करीब 20 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण हुआ था. मगर..हमने अपनी सरकार के 10 साल में 40 हजार किलोमीटर से अधिक रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया है.”
प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए बोले, “…मैंने पिछली सरकारों से कहीं ज्यादा तेजी से, कई ज्यादा बड़े स्तर पर काम करना तय किया और आज इसका परिणाम दुनिया देख रही है. कई ऐसे विभाग हैं जिनमें पिछले 10 सालों में जबरदस्त काम हुआ है.”
पीएम मोदी बोले, ”पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इससे पता चलता है कि हमारी सरकार की नीतियां सही हैं और हमारी दिशा सही है. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए हम देश की गरीबी को कम करेंगे और भारत को विकसित देश बनाएंगे.’ उन्होंने कहा कि हमारा सुशासन मॉडल एक साथ दो धाराओं पर आगे बढ़ रहा है. एक तरफ, हम 20वीं सदी से विरासत में मिली चुनौतियों का भी समाधान कर रहे हैं. दूसरी तरफ, हम 21वीं सदी की आकांक्षाओं को पूरा करने में भी लगे हुए हैं.”
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 को संबोधित करते हुए कहा, “ग्लोबल बिज़नेस समिट की टीम ने इस बार समिट की जो थीम रखी है, वो अपने आप में बहुत अहम है. विघटन, विकास और विविधीकरण…आज के दौर में ये बहुत ही चर्चित शब्द हैं और विघटन, विकास और विविधीकरण की इस चर्चा में हर कोई इस बात पर सहमत है कि ये भारत का समय है.”
— भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…