Bharat Express DD Free Dish

बांग्लादेश से लव जिहाद तक, हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान

Dr Pravin Togadia Statement: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मुजफ्फरनगर में मीडिया से बात करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर तीखे बयान दिए.

Dr-Praveen-Togadia-Viral-Statement

रिपोर्ट- नीरज त्यागी


Dr Pravin Togadia Statement: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हैं अत्याचार को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने बड़ा बयान जारी किया है. डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बांग्लादेश पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बांग्लादेश में निरंतर हिंदुओं पर अत्याचार करने का कम चल रहा है.

प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश को नमक हराम करार देते हुए कहा कि बांग्लादेश जो भारतीय सैनिकों के खून से बना है वह बांग्लादेश नमक हराम है आज हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं. भारतीय सरकार दबाव बनाएं और जैसे अमेरिका का राष्ट्रपति वेनेजुएला जा सकते हैं तो भारत की सेना भी ढाका में जाकर वहां जो उनका नमूना बैठा है मोहम्मद यूनुस उसको उठाकर अपनी दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिट कर दें.

लव जिहाद को बीमारी का नाम दिया

लव जिहाद पर बोलते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि लव जिहाद जैसी बीमारी के इलाज के लिए ये कैंसर सर्जन खड़ा है और ये कैंसर सर्जन डॉक्टर ही नहीं है यह लोगों की अच्छी तरह पिटाई भी कर सकता है इसलिए हम एक भी हिंदू बहन बेटी को लव जिहाद का भोगी नहीं बनने देंगे. बता दें कि डॉक्टर प्रवीण तोगाड़िया की पहचान एक कैंसर सर्जन के रूप में भी है.


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में भूचाल: जिस खून से बनी पार्टी, उसी का किया सौदा? NCP पर भारी जमात का साथ


मुसलमानों पर बड़ा बयान

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोलते हुए डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मैं ऐसा कानून बनाऊंगा की कानून बनने के 1 साल बाद अगर उनके घर में दो बच्चों का जन्म हुआ तो पूरे परिवार का सरकारी अन्न बंद करवा दूंगा उनके परिवार के बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश नहीं देने दूंगा सरकारी अस्पताल में दवाई नहीं मिलेगी बैंक से लोन नहीं मिलेगा और उनको वोट डालने नहीं दूंगा मैं देश में मुसलमानो की संख्या बढ़ने नहीं दूंगा इस देश में हिंदुओं का बहुमत बना रहेगा ये मैं डंडे या कानून से करवाऊंगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read