Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पिंपरी-चिंचवड़ में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

Pune rains: पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक प्रभावित है.

Pune rains: लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय ने लोगों से कहा है कि बेहद जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें. प्रशासन ने साफ किया है कि लापरवाही से न केवल खुद की बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है.

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर असर

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर हालात बिगड़ गए हैं. कई जगहों पर दोनों ओर का ट्रैफिक पूरी तरह थम गया है जबकि कुछ हिस्सों में गाड़ियां बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं. यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है.

नदियों का बढ़ता जलस्तर

पवना, मुला और इंद्रायणी नदियों में पानी का स्तर लगातार ऊपर जा रहा है. इससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. खतरे को देखते हुए आलंदी और देहू को जोड़ने वाले सभी पुलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है ताकि कोई हादसा न हो.

अंडरपास में जलभराव

नाशिक फाटा, पुनावले और ताथवड़े अंडरपास में पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है. यहां ट्रैफिक रेंगते हुए आगे बढ़ रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-बांकीपुर का बिगुल: जारी हुई ‘जंग’ की तारीख, जानें उपचुनाव का पूरा शेड्यूल?

नागरिकों से अपील

पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि लोग बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें. जलभराव वाले रास्तों और निचले इलाकों से बचें. साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital