Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: जयंत चौधरी ने बदला पाला! राहुल गांधी ने रूट, अब इन जिलों से होकर जाएगी न्याय यात्रा, पश्चिमी यूपी का समीकरण चेंज

Bharat Jodo Nyay Yatra: अब ये यात्रा पश्चिमी यूपी भी नहीं जाएगी और कानपुर-झांसी के रास्ते ही मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी. 21 फरवरी को यात्रा लखनऊ से उन्नाव पहुंचेगी.

rahul-gandhi-in-bihar

राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल सामने आ रहा है. जहां कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी देश भर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं और यूपी की ओर बढ़ रहे हैं तो वहीं इस सम्बंध में बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों की मानें तो यूपी में यात्रा का समय घटा दिया गया है. जहां यात्रा 11 दिन रहने वाली थी वहीं अब 6 दिनों में ही यात्रा सम्पन्न हो जाएगी. तो इसी के साथ ही राहुल गांधी का रूट भी बदल दिया गया है और इस बदलाव की वजह जयंत चौधरी को बताया जा रहा है. दरअसल जयंत चौधरी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही इंडिया गठबंधन तोड़कर भाजपा के गठबंधन में जाने वाले हैं.

पार्टी सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में अब 11 दिन के बजाय 6 दिनों में ही संपन्न की जाएगी. तो वहीं अब ये यात्रा पश्चिमी यूपी भी नहीं जाएगी और कानपुर-झांसी के रास्ते ही मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी. पार्टी सूत्रों की मानें तो ये फैसला राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की खबरों के बीच लिया गया है. मालूम हो कि 14 जनवरी को मणिपुर से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हैं. तो वहीं यह यात्रा चुनाव से पहले मुंबई पहुंच कर 20 मार्च को खत्म होने वाली थी लेकिन अब यात्रा तय समय से करीब दस दिन पहले ही खत्म हो सकती है.

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज पहुंचेंगे अयोध्‍या, रामलला की करेंगे पूजा-अर्चना

16 फरवरी को यूपी में करेगी की प्रवेश

पार्टी सूत्रों की मानें तो 16 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी, जबकि पहले यही यात्रा 14 फरवरी को चंदौली से प्रवेश करने वाली थी. तो वहीं अब नए रूट के मुताबिक, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी और फिर यहां गौरीगंज में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 20 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायबरेली और लखनऊ पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा. इस यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शामिल होने के लिए हामी भर दी है. हालांकि सीट शेयरिंग को लेकर अभी कांग्रेस और सपा में बनी नहीं है. क्योंकि जहां अखिलेश ने कांग्रेस को यूपी में 11 सीटें दी हैं तो वहीं कांग्रेस 20 सीटें मांग रही है. तो वहीं माना जा रहा है कि न्याय यात्रा के यूपी में प्रवेश से पूर्व सीटों की घोषणा हो सकती है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो 14 सीटों के नाम पर भी फैसला किया जा चुका है.

21 फरवरी को उन्नाव पहुंचेगी यात्रा

वहीं यात्रा 21 फरवरी को लखनऊ से उन्नाव पहुंचेगी और फिर शुक्लागंज होते हुए कानपुर में प्रवेश करेगी. इसके बाद हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचेगी और फिर यात्रा 21 फरवरी को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. इस तरह से यूपी की यात्रा में कटौती की गई है हालांकि इससे पहले झारखंड और ओडिशा में भी यात्रा के रूट में कटौती की गई थी. वहीं राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पार्टी सूत्रों का कहना है कि, चुनाव को लेकर कभी भी घोषणा हो सकती है. ऐसे में पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी की यात्रा भी जल्द पूरी हो जाए और फिर पार्टी लोकसभा चुनाव के प्रचार पर ध्यान दें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital