Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Punjab: ‘मुझे पंजाब की जनता ने सीएम बनाया और चन्नी को आपने…’ राहुल गांधी के ‘रिमोट’ वाले बयान पर भगवंत मान का पलटवार

Punjab Politics: राहुल गांधी ने कहा था, “मैं पंजाब के CM भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आपको अरविंद केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए. आपको स्वतंत्र रूप से यहां पर काम करना चाहिए..किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए.”

rahul gandhi

राहुल गांधी और पंजाब के सीएम भगवंत मान

Punjab Politics: पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था. राहुल गांधी ने सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) को नसीहत भी दी थी. राहुल गांधी ने कहा था कि आपको (भगवंत मान) स्वतंत्र रूप से यहां पर काम करना चाहिए, किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए. राहुल गांधी के इस बयान पर अब सीएम भगवंत मान ने पलटवार करते हुए उन्हें चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने की बात याद दिलाई है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ऐसे बेबुनियाद बयान देने से पहले राहुल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र या लोकतांत्रिक मर्यादा के बारे में कुछ भी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था, जबकि मुझे लोगों ने सेवा करने के लिए चुना है.

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “आपने (राहुल गांधी) चुने हुए सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह को अपमानित करके दो मिनट में हटा दिया था.” उन्होंने आगे कहा, “यह भी दुखद है कि पंजाब कांग्रेस के प्रमुख को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धक्का दिया जा रहा है. राहुल गांधी, आप यह सब बोलते हुए अच्छे नहीं लगते हैं.”

ये भी पढ़ें: Ayodhya: राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया प्लान, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राहुल गांधी ने मान को बताया था ‘रिमोट’ वाला सीएम

इसके पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीएम भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था, “पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए..पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए. मैं पंजाब के CM भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आपको अरविंद केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए. आपको स्वतंत्र रूप से यहां पर काम करना चाहिए..किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए.” अपना भाषण समाप्त करने के बाद वह इस बात पर जोर देने के लिए फिर से माइक पर आए कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, तो वह इस प्रथा का पालन करती थी कि पंजाब को यहां से चलाया जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital