रिपोर्ट- धीरज कुमार शर्मा
राजस्थान के भीलवाड़ा में रेलवे लाइन के पास 25 से 30 वर्ष की एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस के अनुसार शव 15 से 20 दिन पुराना है, लेकिन हालात इतने संदिग्ध हैं कि मामला केवल एक सामान्य हादसा नहीं लगता.
जानवरों ने शव को नोच खाया
युवती के कमर से ऊपर का हिस्सा जानवरों द्वारा बुरी तरह नोच लिया गया है, जबकि कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित मिला है. यह स्थिति अपने आप में कई गंभीर सवाल खड़े करती है.
सूचना मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FCL) टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सैंपल जुटाए. मृतका के पैरों में पायल और हाथों की उंगलियों में चांदी की अंगूठियां मिली हैं, जिससे स्पष्ट है कि युवती की भी कोई पहचान और कहानी थी.
पुलिस ने क्या बताया?
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया, “एक अज्ञात महिला का शव रेलवे लाइन के पास मिला है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ट्रेन से गिर गई हो या ट्रेन की चपेट में आई हो. इन दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. शव करीब 15–20 दिन पुराना है और काफी सड़-गल चुका है. हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: एशिया की सबसे अमीर म्युनिसिपलिटी: अरबों का बजट और ‘मिनी सरकार’ वाली ताकत, आखिर क्या है BMC का सच?
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन जवाबों से ज्यादा सवाल सामने आ रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिला कलेक्ट्रेट के आगे-पीछे महज दो दिनों में यह दूसरी संदिग्ध घटना सामने आई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



