देश

Atiq Ahmed : अतीक अहमद अपने घर रखता था विदेशी कुत्‍ते, कुनबा फरार, अब निगम पर लगा कुत्‍तों को बेचने का आरोप

Atiq Ahmed Dogs : उत्तर प्रदेश में कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद की मौत के बाद उसके सगे-संबंधियों के खिलाफ भी कार्रवाई चल रही है. इस बीच प्रयागराज नगर निगम पर अतीक अहमद के पालतू कुत्तों की देखरेख करने की जगह उनको बेचने का आरोप लगा है. यह पशुओं के लिए काम करने वाली एक संस्था ने लगाया है. संस्‍था के कार्यकर्ताओं की नगर निगम के अफसरों से कहासुनी भी हुई.

संस्था रक्षा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अतीक अहमद के पास विदेशी कुत्‍ते थे, जिन्‍हें प्रयागराज नगर निगम ने अपने पास रखा हुआ है और उन कुत्तों को ब्रीडिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है. हालांकि नगर निगम के अफसर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं. उनका कहना है कि बेहतर देखभाल के लिए कुत्तों को दूसरी संस्था को सौंपा गया है. न कि उन्‍हें बेचा गया है.

15 अप्रैल 2023 को मार डाले गए थे अतीक और उसके भाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या के बाद माफिया अतीक अहमद का परिवार फरार हो गया था. जिसके बाद 15 अप्रैल 2023 को अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद अतीक के पांच विदेशी नस्ल (ग्रेट डेन) के कुत्तों की देखभाल नहीं हो पा रही थी. दो कुत्तों की मौत माफिया के घर में ही हो गई थी. और, तीन अन्य कुत्ते भी बीमारी की चपेट में आ गए थे.

यह भी पढ़ें: RLD के टिकट पर चंद्रशेखर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? यूपी में क्यों होने लगी चर्चा

रक्षा संस्था को सौंपा गया था अतीक के कुत्‍तों की देखभाल का जिम्‍मा
प्रयागराज नगर निगम ने उन तीन कुत्‍तों को एक पशुओं की देखभाल करने वाली रक्षा संस्था को सौंप दिया था. हालांकि, अब उस संस्था की संचालिका वंशिका गुप्ता ने नगर निगम पर उन कुत्तों को बेचने का आरोप लगाया है. संस्था के सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जवाब मांगा, उसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. नगर निगम पर कुत्तों को बेचने का आरोप लगाया गया.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

3 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

3 hours ago