Bharat Express DD Free Dish

बड़ी खबर! हाई कोर्ट ने रद्द कर दी 2021 में हुई सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, जानें क्या है वजह?

जुलाई में सुनवाई के दौरान चयनित उम्मीदवारों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन माथुर ने याचिका को खारिज करने के लिए दलील में कहा था, “मामला सीधा है.

Police SI Recruitment Exam

पुलिस भर्ती परीक्षा 2021 रद्द.

राजस्थान हाईकोर्ट ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 (Police SI Recruitment Exam) को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है. इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने पेपर लीक मामले में गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए गुरुवार को पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया.

Police SI Recruitment Exam को कोर्ट ने किया रद्द

हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन की बेंच ने 14 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था. राजस्थान में 892 पदों पर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती (Police SI Recruitment Exam) के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी. परीक्षा में चयनित कुछ एसआई को ट्रेनिंग के बाद फील्ड पोस्टिंग मिली. हालांकि, पेपर लीक के खुलासे के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर जनवरी 2025 में चयनित अभ्यर्थियों की फील्ड ट्रेनिंग और पोस्टिंग रोक दी गई.

अब तक 68 सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

इस परीक्षा (Police SI Recruitment Exam) में धांधली और पेपर लीक की शिकायतों के बाद राज्य की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जांच शुरू की थी. अब तक इस मामले में 68 सब-इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

जुलाई में सुनवाई के दौरान चयनित उम्मीदवारों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन माथुर ने याचिका को खारिज करने के लिए दलील में कहा था, “मामला सीधा है. चूंकि भर्ती रद्द न करने का निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर पर लिया गया था और इसे याचिका में चुनौती नहीं दी गई, इसलिए याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया जाना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए जारी हुआ सिटी-स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

हालांकि, न्यायमूर्ति समीर जैन ने असहमति जताते हुए कहा, “यह कोई साधारण मामला नहीं है.” उन्होंने कहा कि इस मामले में कोचिंग संस्थानों, परीक्षा केंद्रों और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्यों के बीच मिलीभगत के गंभीर आरोप शामिल हैं. फिलहाल, 28 अगस्त को हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read