Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पिछले 11 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना भारत: राजनाथ सिंह

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। उन्होंने कहा देश आज हर कीमत पर अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प में पूरी तरह से सुसज्जित, आश्वस्त और अडिग है.

PM Modi

पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 9 जून को 11 साल पूरे कर लिए. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 11 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजनाथ सिंह ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से आगे बढ़ा है. भारत अब दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में गर्व से खड़ा है. देश आज हर कीमत पर अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प में पूरी तरह से सुसज्जित, आश्वस्त और अडिग है.”

राजनाथ सिंह ने लिखा, “11 साल हमारे उन स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के सपनों को साकार करने की कहानी है, जिन्होंने एक ऐसे लोकतंत्र की कल्पना की थी, जो न केवल राजनीतिक हो, बल्कि सामाजिक और आर्थिक प्रकृति का भी हो. प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में, भारत न केवल प्रगति कर रहा है, बल्कि राष्ट्रों के समुदाय में अपना उचित स्थान पाने के लिए आगे बढ़ रहा है.”

आखिर में रक्षा मंत्री ने लिखा, “उल्लेखनीय 11 साल पूरे होने पर, मैं हर उस भारतीय को बधाई देता हूं, जो इस विकास की कहानी, विकास यात्रा और इतिहास निर्माण का गौरवशाली हिस्सा रहा. हम सब मिलकर और अधिक मजबूत, गौरवान्वित भारत के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं.”

पुरी से लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने भी नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे करने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक मिनट तीन सेकंड का वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री के कार्यकाल के सबसे अहम बिंदुओं को दिखाया गया है.

साथ ही पात्रा ने एक कविता की कुछ पंक्तियां भी शेयर की, जो कुछ यूं है-

अपने मन में लक्ष्य लिए

मंजिल अपनी प्रत्यक्ष लिए

हम तोड़ रहे हैं जंजीरें

हम बदल रहे हैं तस्वीरें

ये नवयुग है, ये नवभारत है…

प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे करने पर नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि उनके अब तक के कार्यकाल में देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं, लोगों की जिंदगी आसान हुई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital