Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर निर्माण पूरे संसार के लिए गर्व की बात, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने दिया बड़ा बयान

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर निर्माण को लेकर स्वामी ब्रह्मचारी ने कहा कि यह देश और पूरी दुनिया के सनातनियों के लिए सुखद क्षण होने वाला है.

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के बाद अब 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसको लेकर सनातन धर्म के अनुयायियों में खुशी का माहौल है. इस बीच स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सिर्फ सनातनियों के लिये ही नहीं बल्कि पूरे संसार के लिए गर्व का समय है की प्रभु राम 2024 में अपने निवास में पधार रहे हैं. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम समरसता के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा है कि आज सभी वर्ग के लोग प्रभु राम के रंग में रंग गए हैं. उन्होंने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज ने प्रभु राम के मंदिर निर्माण हेतु संघर्ष प्रारंभ किया था.

राम मंदिर के आंदोंलन के वक्त को याद करते हुए स्वामी ब्रह्मचारी ने कहा है कि साल 1992 के कारसेवकों का सपना साकार हो रहा है. उन्होंने कहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक का सपना पूरा हो रहा है. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सभी लोग अपनी सुविधा से प्रभु राम का दर्शन करने अयोध्या अवश्य जाएं.

यह भी पढ़ें-‘अधीर रंजन में अगर हिम्मत है तो यहां नाटक ना करके दिल्ली जाकर राहुल और सोनिया के सामने ये बोलें..’, BJP नेता अग्निमित्रा का तीखा वार

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत बदल रहा है क्योंकि प्रभु राम टेंट से निकल कर अपने महल में आ रहे हैं. जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया वह समाप्त हो गए. जिन्होंने प्रभु राम का झंडा उठाया आज वह चमक रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya: जेल में बंद कैदी भी कर सकेंगे श्रीरामलला के दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा की होगी लाइव ब्रॉडकास्टिंग

बता दें कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है, जो कि 22 जनवरी 2024 को होगा. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष विपक्ष के कई नेता और समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे. पीएम मोदी ने इस दिन पूरे देश में दीये जलाकर दीपावली मनाने का आह्वन किया है. इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेल में बंद कैदियों के लिए प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की है. बता दें कि यूपी में चलने वाली सरकारी बसों में 22 जनवरी तक राम भजन बजाने का भी ऐलान हुआ है, जिससे माहौल राममय हो सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital