दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
सपा सांसद डिंपल यादव (फाइल फोटो)
Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस समारोह को खास बनाने के लिए कई तरह की अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे. पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. वहीं इसको लेकर सियासत भी अपने चरम पर है. विपक्षी दल बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने बीजेपी पर घर-घर दीपक जलाने के संदेश पर तंज कस दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे सूचना मिली है कि घर-घर दीपक जलाने का संदेश आया है. भाजपा के संगठन के लोग गांव-गांव जाएंगे. मेरा उनसे कहना है कि आप घर-घर घी पहुंचाएं जिससे लोग घर में घी के दिए जला पाएं.
गौरतलब है कि बीजेपी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई आयोजन भी करा रही है. इसमें मंदिर उद्घाटन से पहले मंदिरों में भगवान राम की पूजा और सुंदरकांड पाठ भी कराया जाएगा. वहीं इसको लेकर डिंपल यादव ने कहा था कि वह मन से भगवान राम के साथ हैं. मैंने पहले भी कहा है कि भगवान राम के आदर्शों को सभी को अपने जीवन में उतारना चाहिए.
वहीं बीते दिन डिंपल यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी द्वारा पूरे देश में कराए जा रहे सुंदरकांड पाठ व रामचरितमानस को लेकर कहा कि, “भाजपा लोगों के हितों के लिए सरकार में आई है. उनको विचार करना चाहिए कि महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित कैसे रहें? वे जब गांव-गांव जाएं और वहां युवाओं की भारी संख्या देखें तो उनको रोजगार कैसे मिले इस पर सोचें.”
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…