Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IRS रामेश्वर सिंह ने यूपी RERA अपीलीय न्यायाधिकरण के मेंबर का पदभार संभाला

दिल्ली में आयकर विभाग के प्रमुख महानिदेशक के प्रतिष्ठित पद से सेवानिवृत्त हुए रामेश्वर सिंह यूपी RERA अपीलीय न्यायाधिकरण के मेंबर (प्रशासनिक) नियुक्त किए गए हैं.

UP RERA Appellate Tribunal

आईआरएस आफिसर रामेश्वर सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश में रामेश्वर सिंह (IRS इनकम टैक्स: 1988) ने आज 5 साल की अवधि के लिए उत्तर प्रदेश RERA अपीलीय न्यायाधिकरण (UP RERA Appellate Tribunal) में मेंबर (प्रशासनिक) के रूप में कार्यभार संभाल लिया.

रामेश्वर सिंह हाल ही में आयकर विभाग (दिल्ली) के प्रमुख महानिदेशक के प्रतिष्ठित पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. वे विभाग में अपनी सादगी और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं. गुरुवार को जब उन्होंने उत्तर प्रदेश RERA अपीलीय न्यायाधिकरण में प्रशासनिक मेंबर के रूप में पदभार संभाला यहां कार्यरत लोगों ने उनका स्वागत और अभिवादन किया. वह अपनी सादगी और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं.

2016 में लाया गया था अधिनियम

RERA यानी ‘रियल एस्टेट नियामक अधिनियम’ 2016 में लाया गया था और 2017 में इसे ज्यादातर राज्यों में लागू कर दिया गया था. देश के असंगठित रियल एस्टेट क्षेत्र के विनियमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था.

RERA अधिनियम धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ और भ्रामक दावों से पीड़ित घर खरीददारों के अधिकारों के संरक्षक के रूप में काम करता है. कुछ राज्यों को छोड़कर भारत के लगभग सभी राज्यों ने रियल एस्टेट क्षेत्र को विनियमित करने के लिए राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) की स्थापना की है. इनमें यूपी रेरा, रेरा गुजरात, रेरा कर्नाटक, रेरा राजस्थान और रेरा महाराष्ट्र आदि शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital