Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाड़मेर में सियासी बवाल! रविंद्र सिंह भाटी पर कानूनी शिकंजा, आरोपों के चक्रव्यूह में घिरे युवा विधायक

Ravindra Singh Bhati Case: रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ बाड़मेर में मामला दर्ज होने के बाद सियासी माहौल गरम. जानिए आरोप, पुलिस जांच और राजनीतिक प्रतिक्रिया.

Ravindra Singh Bhati case

Ravindra Singh Bhati

Edited by Sahil Singh

Ravindra Singh Bhati Case: राजस्थान के बाड़मेर जिला की शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति में अचानक उबाल आ गया है. इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों से लेकर आमजन तक चर्चा तेज कर दी है.

रविंद्र भाटी क्या लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार, भजन गायक छोटू सिंह रावण की रिपोर्ट पर विधायक भाटी समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. शिकायत में धमकाने, मारपीट और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई है. सूत्रों के मुताबिक, जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. फिलहाल किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

मामले का सियासी रंग

इधर, मामले ने सियासी रंग भी पकड़ लिया है. विपक्ष ने इसे कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए सरकार और विधायक पर निशाना साधा है, जबकि समर्थकों का दावा है कि यह पूरा मामला राजनीतिक द्वेष का नतीजा हो सकता है.


ये भी पढ़ें: लोकसभा की 800+ सीटें! UP में 120 तो तेलंगाना में 26, क्या बदल जाएगा देश का प्रधानमंत्री चुनने वाला गणित?


पुलिस कर रही जांच

स्थानीय स्तर पर भी लोगों की राय बंटी हुई है, कुछ इसे कानून के तहत जरूरी कार्रवाई मान रहे हैं, तो कुछ इसे सियासी साजिश बता रहे हैं. फिलहाल, जांच जारी है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. आने वाले दिनों में जांच के निष्कर्ष इस पूरे मामले की दिशा तय करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital