Bharat Express DD Free Dish

“ले बेट्टा! दिल ना लिया, दिल ना दिया…” गाकर गणतंत्र दिवस रिहर्सल करते नजर आए जवान, Video Viral

Republic Day Rehearsal Parade Viral: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जवान “दिल ना लिया, दिल ना दिया…” गाना गाते हुए पूरे जोश और अनुशासन के साथ मार्च करते नजर आ रहे हैं.

Republic Day Rehearsal Parade Viral

Republic Day Rehearsal Parade Viral:  गणतंत्र दिवस के लिए भारतीय सेना के जवान दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल कर रहे हैं. इस दौरान जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे “ले बेटा! दिल ना लिया, दिल ना दिया…” गाना गाते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे जमकर शेयर करना शुरू कर दिया है.

वीडियों में क्या-क्या है?

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान जवानों द्वारा गाया गया “दिल ना लिया, दिल ना दिया…” गीत सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में जवान देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ मार्च करते दिख रहे हैं. यह दृश्य उनके अनुशासन, एकता और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है.

वीडियो में जवान सफेद वर्दी में नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में हथियार हैं और माथे पर काले रंग का चश्मा लगा हुआ है, जो उनकी दमदार और आत्मविश्वास से भरी छवि को दर्शाता है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


ये भी पढ़ें: अब सदन से बंक नहीं मार पाएंगे सांसद! बजट सत्र से लागू होगा स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम


गणतंत्र दिवस की तैयारी

26 जनवरी को भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इस बार मुख्य परेड की थीम ‘वंदे मातरम्’ रखी गई है. कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में 30 झांकियां शामिल होंगी, जो “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत” विषय पर आधारित होंगी. कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग बनाई जाएगी. मेन स्टेज पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन होंगे.

गणतंत्र दिवस के परेड में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान हिस्सा लेंगे. इन दिनों कर्तव्य पथ पर लगातार रिहर्सल चल रही है, जहां जवानों का जोश और अनुशासन लोगों का दिल जीत रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read