Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए तो बन गया ये रिकॉर्ड, 20 सालों में सबसे ज्‍यादा Google Search अब हुआ

सोमनाथ मंदिर के बारे में गूगल सर्च का पिछले 20 साल का रिकॉर्ड टूटा. सोमनाथ मंदिर अब केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और धरोहर संरक्षण का प्रतीक बन गया है. यह दिखाता है कि कैसे परंपरा और विकास साथ-साथ चल सकते हैं.

Modi Effect: सोमनाथ मंदिर पर 20 साल बाद अब हुआ सबसे ज्‍यादा गूगल सर्च

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

गुजरात के प्रसिद्ध श्री सोमनाथ मंदिर की तस्‍वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इंटरनेट पर लोग इस मंदिर के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं. गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, पिछले 20 सालों में पहली बार सोमनाथ मंदिर पर इतनी ज्यादा सर्च हो रही हैं. ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया.

यह पीएम नरेंद्र मोदी के प्रभाव को दिखाता है, जिन्होंने देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊर्जा दी है.

सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला

सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला है और भगवान शिव का पवित्र स्थान माना जाता है. इतिहास में कई बार यह मंदिर नष्ट हुआ और फिर बनाया गया. 1951 में आजादी के बाद इसे फिर से बनाया गया था, और 2026 में इसकी 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. साथ ही, जनवरी 1026 में महमूद गजनवी के पहले हमले की 1000 साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया गया. इस पर्व में 8 से 11 जनवरी तक खास कार्यक्रम हुए, जिसमें पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया.

10 और 11 जनवरी को पीएम ने दर्शन किए

पीएम मोदी ने 10 और 11 जनवरी को सोमनाथ में दर्शन किए, ‘ओमकार मंत्र’ जाप में शामिल हुए, शौर्य यात्रा निकाली और ड्रोन शो देखा. 108 घोड़ों वाली शौर्य यात्रा में योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए जान दी. इन घटनाओं के कारण मंदिर में लाखों श्रद्धालु पहुंचे और सोशल मीडिया पर 2025 में 1.37 अरब से ज्यादा इंप्रेशन आए. अब हर साल करीब एक करोड़ यात्री मंदिर आते हैं.

श्रद्धालुओं की संख्या में भी खासा बढ़ोतरी

यह बढ़ोतरी सिर्फ ऑनलाइन नहीं है, बल्कि वास्तविक श्रद्धालुओं की संख्या में भी दिख रही है. बेहतर सड़कें, कनेक्टिविटी और सरकार की कोशिशों से आस्था और आधुनिकता का सुंदर मेल हुआ है. विशेषज्ञ इसे ‘मोदी इफेक्ट’ कहते हैं, जो भारत की सभ्यतागत गौरव को फिर से जगाने का काम कर रहा है.

Somnath Mandir पर पहले हमले के 1000 साल पूरे, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मना रही सरकार, गृह मंत्री ने दिया यह संदेश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital