Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कल सुवेंदु बनेंगे बंगाल के ‘अधिकारी’, विधायक दल का नेता चुने जाते ही कर दिया बड़ा ऐलान

Suvendu Adhikari CM Bengal: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने राज्य को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि बंगाल की नई भाजपा सरकार चुनाव के घोषणापत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करेगी. उन्होंने पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में डर का माहौल खत्म हो गया है.

Suvendu Adhikari CM Bengal

Suvendu Adhikari CM Bengal

Suvendu Adhikari CM Bengal: शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की कमान आधिकारिक रूप से सुवेंदु अधिकारी को सौंप दी. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु ने राज्य को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि बंगाल की नई भाजपा सरकार चुनाव के घोषणापत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करेगी. उन्होंने पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में डर का माहौल खत्म हो गया है.

सुवेंदु अधिकारी के इस बयान पर बीजेपी विधायकों और समर्थकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा. उन्होंने कहा कि बंगाल में भय अब खत्म हो चुका है, अब भरोसे का दौर आ गा है.

चुना गया विधायक दल का नेता

गौरतलब है कि आज शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.

बंगाल के भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी को 15 हजार वोटों से सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया. यह लगातार दूसरी बार था जब सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मात दी. जिसके बाद से ही पश्चिम बंगाल बीजेपी में सुवेंदु सबसे बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे थे. उन्हें सीएम पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लेंगे शपथ

अब सुवेंदु अधिकारी 9 मई को रवींद्र जयंती के मौके पर कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

ये भी पढ़ें- गूगल पर बीमारी सर्च करने वाले सावधान! AI चैटबॉट ने खुद को बताया लंदन का डॉक्टर, अमेरिका में पहली बार किसी AI कंपनी पर मुकदमा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की. 294 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 207 सीटें हासिल की. इसमें से एक सीट पर हुए चुनाव को रद्द कर दिया गया है. इस तरह पिछले 15 सालों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट गई. बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है, बीजपी ने उसे बड़े ही आसानी से पार कर लिया. जबकि फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा और उसके नतीजे 24 मई को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital