देश

Delhi: स्वाति मालीवाल से मारपीट की खबरें आने के बाद केजरीवाल के आवास पर पहुंची फोरेंसिक टीम, जानें ‘आप’ की MP ने क्या कहा?

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके पीए पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है. इस मामले की जांच करने फोरेंसिक टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची है.

पिछले कई दिनों से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि केजरीवाल के आवास पर ही उनके पीए ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की थी. उसके बाद कई दिनों तक स्वाति मालीवाल का कोई बयान सामने नहीं आया. हालांकि, बीते रोज रात करीब साढ़े 8 बजे उन्होंने ट्वीट कर आपबीती जाहिर की.

स्वाति मालीवाल ने X.com पर पोस्ट करके लिखा— “मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ. जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे.”

PA पर आरोप- शर्ट खींची, पेट पर लात मारी

इस बीच स्वाति मालीवाल से कथित बदसलूकी और मारपीट का एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया है. वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह सीएम आवास का है. वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति सोफे पर बैठी हैं. बताया जा रहा है कि यह सीन मारपीट के बाद का है, केजरीवाल के PA बिभव बाहर निकलते दिखे और दिल्ली पुलिस की तरफ से तैनात सिक्योरिटी पर्सनल को अंदर भेजा. बिभव ने स्टाफ से कहा कि स्वाति मालीवाल को बाहर निकाला जाए. यह वीडियो दैनिक भास्कर पर पब्लिश हुआ है. FIR के मुताबिक, स्वाति चीख-चिल्ला रही थीं. उनको 7-8 थप्पड़ मारे गए.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

8 minutes ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

18 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

19 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

24 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

50 minutes ago

12 नवंबर को विशाखापत्तनम पहुंचेंगे अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर करेंगे बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एक दिवसीय दौरे पर…

54 minutes ago