देश

Thane Chemical Factory Blast: महाराष्ट्र केमिकल फैक्ट्री विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई, 64 लोग घायल, पूरे इलाके में फैली रसायनों की दुर्गंध

Thane Chemical Factory Blast News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट का दुष्प्रभाव बहुत नुकसानदायी साबित हुआ है. विस्फोट के कारण फैक्ट्री के आस-पास की इमारतों में रहने वाले लोग भी चोटिल हो गए. घायलों की संख्या 64, जबकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है.

आज सुबह अधिकारियों ने बताया कि डोंबिवली एमआईडीसी के फेज दो में स्थित ‘अमुदान केमिकल्स’ फैक्ट्री से एक और शव मिला है, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर नौ हो गई है. घटना के बाद पुलिस ने ‘अमुदान केमिकल्स’ के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

छह अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा

कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने बताया कि मृतक संख्या 10 हो गई है और यह बढ़ भी सकती है क्योंकि उन्हें परिसर में और शव होने का संदेह है. अधिकारी ने कहा, ‘‘वहां से मलबा हटाया जा रहा है.’’ उन्होंने बताया कि आसपास के कारखानों में काम करने वाली कई महिलाओं सहित 64 लोग इस हादसे में घायल हो गए और कम से कम छह अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज किया जा रहा है. डोंबिवली में एआईएमएस अस्पताल में 24 मरीजों का इलाज हो रहा है.

लाशें पूरी तरह जलीं, मृतकों की शिनाख्त मुश्किल हो रही

तहसीलदार शेजल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोट में शव बुरी तरह से जल गए हैं और मृतकों की शिनाख्त में मुश्किल हो रही है.’’ घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कारखाने में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

पूरे इलाके में फैली फैक्ट्री के जले हुए रसायनों की तीखी गंध

अधिकारियों के मुताबिक, अब पूरे इलाके में जले हुए रसायनों की तीखी गंध फैली हुई है. डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (गैर इरादतन हत्या) और विस्फोटक पदार्थों तथा खतरनाक रसायनों से संबंधित कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. ठाणे पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं.

दमकल की दस गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया था

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कैलास निकम ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन कारखाने में विस्फोट के बाद लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दस गाड़ियों को लगाया गया और बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा. वहीं, राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस मामले में पंचनामा किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.’’

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

2 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

49 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago