देश

Delhi Budget 2023: दिल्ली में बजट पर पॉलिटिक्स! “केंद्र सरकार पेश नहीं होने दे रही है बजट” सीएम केजरीवाल का आरोप

Delhi Budget 2023: दिल्ली के बजट को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार आमने सामने आ गए हैं. सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार दिल्ली का बजट पेश नहीं होने दे रही है. आज मंगलवार को विधानसभा में दिल्ली का बजट प्रस्ताव पेश होना था. दिल्ली सरकार के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने इसकी अभी तक मंजूरी नहीं दी है. केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद ही दिल्ली का बजट सदन में पेश किया जाता है. इसी दौरान केजरीवाल ने दावा किया है कि आज 21 मार्च मंगलवार को दिल्ली का बजट पेश नहीं हो पाएगा. जानकारी के मुताबिक, वहीं सीएम केजरीवाल ने दिल्ली बजट को लेकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है.

इससे पहले दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने भी कहा था कि बजट प्रस्ताव पर की गईं टिप्पणियों पर सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि सोमवार देर रात दिल्ली सरकार के तरफ से प्रस्ताव पर की गईं टिप्पणियों का जवाब एलजी कार्यालय (LG Office) को भेज दिया गया है.

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी ने बजट सत्र में देरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “केंद्र ‘गुंडागर्दी’ का सहारा ले रहा है और यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के बजट रोक लगा दी हो.” जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने जो केंद्र को बजट भेजा था वह उससे संतुष्ट नहीं था. इस पर गृह मंत्रालय ने नोटिस देकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था. लेकिन अभी तक दिल्ली सरकार ने इस पर स्पष्टीकरण नहीं दिया था. इसी वजह से गृह मंत्रालय द्वारा बजट को रोका गया है. इसके साथ केंद्र का यह भी कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा दिल्ली सरकार ने विज्ञापन पर खर्च का बजट भेजा था.

यह भी पढ़ें-  Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया को आज मिलेगी जमानत? कोर्ट में आज होगी सुनवाई, 3 अप्रैल तक बढ़ी है कस्टडी

केंद्र सरकार के मुताबिक, दिल्ली सरकार के प्रस्तावित बजट में स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों से जुड़े हुए मुद्धों पर ध्यान कम दिया है. इसके बदले में एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा फोकस किया है. इस पर दिल्ली सरकार से बोला गया है कि बजट में सुधार करके भेजें.

17 मार्च को होना बजट पेश

बता दें कि दिल्ली का बजट सत्र 17 मार्च से शुरू हुआ था. वहीं दिल्ली का बजट 21 मार्च को पेश होना था, लेकिन अब केजरीवाल सरकार के दावा के मुताबिक बजट पेश नहीं हो पाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

4 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

6 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

15 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

27 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

35 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

56 minutes ago