Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पटाखा की अवाज सुन दूल्हे ने किया ऐसा काम कि हैरान रह गए लोग, देखें वायरल वीडियो

वरमाला के दौरान कभी-कभार दूल्हे के दोस्त कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे बेचारा दूल्हा पानी-पानी हो जाता है और कुछ कह भी नहीं पाता. ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं.

शादी का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जहां कुछ वीडियो वाकई में अच्छे होते हैं वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखते ही हमें हंसी आ जाती है. खासकर वरमाला के कई फनी वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे. ऐसा ही एक फनी वीडियो हम आपके लिए आज के पोस्ट में लेकर आए हैं. वरमाला के दौरान कई बार दूल्हे के दोस्त ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे बेचारा दूल्हा पानी-पानी हो जाता है और कुछ बोल भी नहीं पाता.

पटाखे की आवाज सुन दूल्हे की सिट्टी-पिट्टी गुल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक शादी का है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में चल रही हैं. दूल्हा जैसे ही अपनी होने वाली दुल्हन को वरमाला पहनाता है, उसके पीछे खड़े उसके दोस्तों ने पटाखे फोड़ दिए. अचानक पटाखों की आवाज सुनकर दूल्हे की सीटी बज जाती है. वह पीछे मुड़कर देखता है और अपने दोस्तों पर गुस्से से बरस पड़ता है. जबकि पास में खड़ी दुल्हन यह सब देख रही है. दूल्हे को इस तरह गुस्से में देख वहां मौजूद लोग भी हैरान हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JIYA MEENA (@jiya_9017)

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2023: उज्जैन में महाकाल के दर्शनों के लिए लाखों लोगों की भीड़, मुंबई से लेकर गोरखपुर तक शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालू

वायरल वीडियो पर लोगो ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्या दुल्हन बनेगा रे तू”। तो दूसरे ने लिखा है, ‘दुल्हन के प्रेमी ने पटाखे नहीं छोड़े.’ वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘दूल्हा निकला कमजोर’.  इस तरह लोग लगातार इस वीडियो पर अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital