देश

Cash For Query: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के मानहानि मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, बोलीं- मेरे खिलाफ आरोप झूठे और मानहानिकारक

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं. कैश-फॉर-क्वेरी विवाद के संबंध में आज दिल्ली हाईकोर्ट ने मोइत्रा के मानहानि मामले में सुनवाई को 11 दिसंबर के लिए फिर से अधिसूचित किया है. महुआ मोइत्रा का कहना है कि मेरे खिलाफ झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए गए थे.

न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, आज मंगलवार को कोर्ट को अवगत कराया गया कि वादी के खिलाफ कथित रूप से पोस्ट करने के लिए प्रतिवादियों में से एक के खिलाफ अंतरिम राहत के लिए एक आवेदन दायर किया गया है. एक वकील ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय देहाद्राई के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के मानहानि मामले को हाईकोर्ट में मंगलवार को फिर से अधिसूचित किया गया. बताया जाता है कि जब दुबे और देहाद्राई द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन पर काफी हमले किए गए, तब न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने महुआ के वकील को एक संशोधित याचिका दायर करने की अनुमति दी. कोर्ट ने अक्टूबर में वकील से पक्षों का संशोधित ज्ञापन दाखिल करने को कहा था और मामले को मंगलवार के लिए फिर से अधिसूचित किया था.

महुआ ने दुबे, देहाद्राई, 15 मीडिया समूहों पर लगाए आरोप

पिछली बार महुआ मोइत्रा ने कोर्ट से कहा था कि वह अपने मानहानि मुकदमे में इस बिंदु पर विभिन्न मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के खिलाफ अंतरिम आवेदन पर दबाव नहीं डालना चाहती हैं. महुआ ने दुबे, देहाद्राई, 15 मीडिया संगठनों और तीन सोशल मीडिया मध्यस्थों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया था, क्योंकि उन्होंने अपने खिलाफ झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए थे. दुबे के वकील अभिमन्यु भंडारी ने पहले तर्क दिया था कि मोइत्रा ने झूठी गवाही दी है और उन्होंने अपने संसद लॉगिन क्रेडेंशियल भी साझा किए हैं.

कैसे सामने आया मानहानि का मुकदमा?

कोर्ट के समक्ष मानहानि का मुकदमा तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा दुबे, देहाद्राई और कई मीडिया आउटलेट्स को कानूनी नोटिस जारी करने के बाद आया, जिसमें उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार किया था. वहीं, 5 दिसंबर यानी कि मंगलवार को ही ये खबर भी आई कि महुआ मोइत्रा पर जल्‍द एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश हो सकती है.

यह भी पढ़िए: अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चांद पर फ्लैट बनवाएंगे पीएम मोदी, मुसलमानों की होगी नो एंट्री, महुआ मोइत्रा का तंज

समझिए क्‍या है कैश-फॉर-क्वेरी विवाद ?

कुद माह पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि मोइत्रा ने संसद में सवाल उठाने के बदले में रिश्‍वत ली थी. महुआ ने कथित तौर पर देहाद्राई के खिलाफ 24 मार्च और 23 सितंबर को दो पुलिस शिकायतें दर्ज की थीं और बाद में समझौता वार्ता के कारण उन्हें वापस ले लिया गया था. वहीं, महुआ की ओर से कहा गया कि दुबे ने तत्काल राजनीतिक लाभ के लिए लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में निहित झूठे और अपमानजनक आरोपों को दोहराया. महुआ की ओर से कानूनी नोटिस में दावा किया गया कि दुबे और देहाद्राई दोनों अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए महुआ की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

48 seconds ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

14 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

47 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

60 minutes ago