Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत सरकार के अनुदान से नेपाल में दो परियोजनाएं की जाएंगी शुरू

भारत और नेपाल ने भारत सरकार की सहायता से दो उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

भारत और नेपाल ने भारत सरकार की सहायता से दो उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, नेपाल के मालागिरी शांति योगाश्रम, रामेछप जिला और केदार ज्योतिपुंजा मल्टीपल कैंपस, दोती जिले का निर्माण क्रमश रमेछाप नगर पालिका और बडीकेदार ग्रामीण नगर पालिका के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा. बयान में कहा गया है, इन परियोजनाओं के निर्माण से स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी और नेपाल में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा. भारत और नेपाल एक अच्छा संबध शेयर करते हैं. भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है.

इससे पहले भी नेपाल के महोत्तरी जिले में एलपीजी गैस स्टोव और सिलिंडर के वितरण के लिए भारत के दूतावास और सुशीला ठाकुर मेमोरियल हेल्थ फाउंडेशन (STMHF) के बीच 50 मिलियन रुपये (लगभग) की भारतीय अनुदान सहायता के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे.  इस परियोजना से नेपाल के मधेश प्रदेश के महोत्तरी जिले की पांच नगर पालिकाओं के लगभग 8,000 वंचित और सीमांत परिवारों को लाभ होगा.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: 1 जून से पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव, कच्चे तेल की कीमत में भी उछाल, जाने अपने शहर का ताजा रेट

यह परियोजना भारत सरकार की प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना से प्रेरित है, जो ग्रामीण और वंचित परिवारों को रसोई गैस जैसे स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक प्रमुख योजना है, जो अन्यथा लकड़ी, कोयला, गाय जैसे पारंपरिक खाना पकाने के ईंधन का उपयोग कर रहे थे.  2003 से, भारत ने नेपाल में 535 से अधिक उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं को हाथ में लिया है और 478 परियोजनाओं को पूरा किया है. इनमें से 81 परियोजनाएँ महदेश प्रदेश में हैं जिनमें 6 परियोजनाएँ महोत्तरी जिले में हैं. इनके अलावा, भारत सरकार ने महोत्तरी जिले के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य चौकियों को 23 एंबुलेंस भेंट की हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital