Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उदयपुर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 221 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश

Udaipur Crime News: उदयपुर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आर्म्स एक्ट के मामलों में पहले चालान हो चुके 42 आरोपियों की जांच-पड़ताल की. इसके साथ ही जिले के 221 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश दी गई. पुलिस टीमों ने इनके घर और दूसरे ठिकानों पर पहुंचकर उनकी मौजूदा गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई और संदिग्ध सामान की भी जांच की.

udaipur-police-crackdown-221-history-sheeters-raids-illegal-weapons

उदयपुर पुलिस ने 221 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर की छापेमारी (इमेज-Bharat Express)

Udaipur Crime News: त्योहारों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले बदमाशों और अवैध हथियार रखने वालों पर उदयपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने जिलेभर में एक साथ अभियान चलाकर पुराने अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की. यह कार्रवाई एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई.

अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आर्म्स एक्ट के मामलों में पहले चालान हो चुके 42 आरोपियों की जांच-पड़ताल की. इसके साथ ही जिले के 221 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश दी गई. पुलिस टीमों ने इनके घर और दूसरे ठिकानों पर पहुंचकर उनकी मौजूदा गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई और संदिग्ध सामान की भी जांच की.

4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

इस दौरान आपसी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी.

पुलिस ने 7 सक्रिय और चालानशुदा बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई. इन लोगों की अभी क्या गतिविधियां हैं, कहां काम कर रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी का जरिया क्या है, इसकी जानकारी पुलिस ने जुटाई है. वहीं, थाना कुराबड़ इलाके में अवैध हथियार से जुड़े मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है.

udaipur-police-crackdown-221-history-sheeters-raids-illegal-weapons
उदयपुर पुलिस ने 221 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर की छापेमारी (इमेज-Bharat Express)

सोशल मीडिया पर है खास नजर

पुलिस की नजर अब सोशल मीडिया पर भी है. खासकर ऐसे बदमाश जो हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालते हैं या फिर हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपना रौब दिखाते हैं, उन पर पुलिस नजर रख रही है. आदतन अपराधियों के खिलाफ BNS की धारा 129 के तहत पाबंद करने की कार्रवाई भी की गई है.

ये भी पढ़ें- ‘तुम्हारी हैसियत क्या है…’ उदयपुर कांग्रेस में घमासान, नेता जी भड़के तो लगाई युवा नेता की क्लास; ऑडियो VIRAL

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने साफ कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनका प्रदर्शन करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि त्योहारों को देखते हुए पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital