Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नरेश बालियान ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में दायर अर्जी ली वापस, मकोका मामले में जमानत की मांग खारिज

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने मकोका के तहत गिरफ्तारी के बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट में दायर अर्जी को वापस ले लिया. उन्होंने दस्तावेजों पर दस्तखत करने की अनुमति की मांग की थी.

NARESH BALYAN

विधायक नरेश बालियान. (फाइल फोटो)

MCOCA Case: मकोका के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में दायर अर्जी को वापस ले लिया है. बलियान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए दस्तावेजों पर दस्तखत करने की कोर्ट से अनुमति की मांग की थी.

बलियान ने अर्जी में यह भी कहा था कि बैंक खाता खोलने के लिए दस्तावेजों पर दस्तखत करने की भी अनुमति दी जाए दिल्ली पुलिस ने बलियान को मकोका के मामले में 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. 15 जनवरी को राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने बालियान को जमानत देने से इनकार कर दिया था.

निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद बलियान हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते है. जबरन वसूली के मामले में 30 नवंबर को बलियान को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन इस मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है.

कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार के कर्मचारी अब LTC योजना के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में कर सकते हैं यात्रा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital