Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: फायरिंग की सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

Amroha: यूपी के अमरोहा का मामला. कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर के ड्राइवर ने हवा में फायरिंग की.

घायल सब इंस्पेक्टर

Amroha News: यूपी के अमरोहा जिले में एक सब इंस्पेक्टर की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वह नशे की हालत में हवा में फायरिंग कर रहे एक ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ने के लिए पहुंचे. सब-इंस्पेक्टर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कांवड़ियों व अन्य लोगों को बचाया. इस दौरान उनके हाथ में भी गोली लग गई. आनन-फानन में उनको लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है.

मामला अमरोहा के थाना नौगांवा मुंडा मुकरी का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों से भरा एक ट्रैक्टर जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर तमंचे से हवा में फायरिंग करने लगे. इस पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर में सफर कर रहे कांवड़ियां घबरा गए और चिल्लाने लगे. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर नशे में भी था. इस पर कांवड़ियों में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. इस पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रैक्टर को नियंत्रित किया और ड्राइवर को ट्रैक्टर के नीचे उतारने लगे.

इसी दौरान सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार शर्मा को गोली लग गई. इस पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मी उनको लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां उनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. तो वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर चमन सिंह को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी के साथ कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है.

पढ़ें ये भी- ‘हम सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, तभी BJP का देश से सफाया हो पाएगा’, बोले बिहार के CM नीतीश कुमार

पुलिस अधीक्षक ने कहा, मुकदमा किया जा रहा है पंजीकृत

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अमरोहा, आदित्य लाँगहे ने बताया कि ये प्रकरण थाना नौंगवां का है, जिसमें पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर ड्राइवर द्वारा हवा में फायर किया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. ट्रैक्टर में देखा कि बहुत सारे कांवड़िए जल चढ़ाने जा रहे हैं. इस पर ड्राइवर को नीचे उतारते वक्त वहां एक गोली चली, जो कि सब इंस्पेक्टर के हाथ में लग गई. इसी के साथ ये भी सामने आया कि ड्राइवर दारू पीकर गोली चला रहा था. इसी के साथ चूंकि वहां कांवड़िया व अन्य लोग मौजूद थे, इसे देखते हुए पुलिस द्वारा अधिक बल का प्रयोग नहीं किया गया. दारू के नशे में ये कृत्य किया गया है. मौके से तमंचे के साथ उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital