Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का ऐलान, जानिए गठबंधन पर क्या है रणनीति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, यह सरकार चारो तरफ से फेल है. आज लोकतंत्र खतरे में है. लोग चाहते है कि लोकतंत्र कैसे बचाया जाए. इस माहौल से देश को बचाने की कोशिश चल रही है.

पत्रकारवार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

अनुज कुमार

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 में अब कुछ ही महीने बचे हैं. ऐसे में देश की सियासत ने करवटें लेना शरू कर दिया है. चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष अभी से अपने-अपने हिसाब से सियासी पिच तैयार करने में जुट गए हैं. अपनी मजबूती और कमजोरी को देखते हुए दोनों खेमे आम चुनाव का एजेंडा सेट करने की भी कोशिश में हैं. इसी को देखते हुए कांग्रेस ने भी यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. हालांकि, गठबंधन को लेकर कोई साफ संकेत नहीं दिया.

चुनावों को देखते हुए आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पुराने साथियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर बातचीत हुई. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि, हम सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. इसी के साथ मायावती से गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम सभी का स्वागत करते हैं, लेकिन गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व तय करेगा. वहीं BJP सरकार बिजली और कानून-व्यवस्था पर घेरते हुए भी काग्रेस ने निशाना साधा और कहा कि दिन पर दिन महंगाई बढ़ रहा है. टमाटर के भाव इस कदर बढ़े हैं कि घरों का बजट बिगड़ गया है. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला मामले में तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट फाइल, BJP बोली- 10 से 15 दिनों में इस्तीफा देंगे नीतीश

देश जल रहा है एक हिस्सा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मणिपुर की हिंसा को लेकर कहा कि एक तरफ देश का एक हिस्सा जल रहा है, दूसरी तरफ पीएम विदेश में हैं. हमारे नेता जाते हैं तो अनर्गल टिप्पणी होती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जाने के बाद वहां शांति बृजलाल खाबरी ने कहा कि यूपी की सभी 80 सीटों पर तैयारी है. गंठबंधन पर फैसला शीर्ष नेतृत्व का है. हमे लगता है कि गंठबंधन नहीं करना चाहिए. प्रदेश में जल्द ही नई कार्यकारिणी गठित होने की बात भी बृजलाल खाबरी ने कही.

नहीं मिल रही है 24 घंटे बिजली

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिजली को लेकर यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि यूपी BJP सरकार के शहर और गांव में बिजली नहीं मिल रही है. 24 घंटे बिजली देने का उनका दावा खोखला दिखाई दे रहा है. सरकार लगातार झूठ बोल रही है. बिजली संकट से हर कोई रूबरू है.

नहीं डरेगी कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार सिर्फ़ विपक्ष को घेर रही है लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है. पीएम ने किसानों को 50 हज़ार देने की बात की, लेकिन किसे दिया पता नहीं. उन्होंने कहा कि यह सरकार चारों तरफ से फेल है. आज लोकतंत्र खतरे में है. लोग चाहते हैं कि लोकतंत्र कैसे बचाया जाए. इस माहौल से देश को बचाने की कोशिश चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital