देश

Uttarkashi: 9 दिनों बाद मजदूरों के लिए राहत की खबर! 6 इंच चौड़े पाइप के जरिए पहुंचाया गया खाना, ऐसे हुआ इंतजाम

Uttarkashi Tunnel Update: उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. हर दिन राहत बचाव दल श्रमिकों बाहर निकालने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं. आखिरकार सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के लिए 9 दिन में पहली बार अच्छी खबर आई है. दरअसल मजदूरों तक खाने पीने का सामान पहुंचाने के इंतजाम किया जा चुका है. जानकारी के मुताबिक, टनल के अंदर 6 इंच का चौड़ा पाइप पहुंचा दिया है. इससे पहले इस पाइप को अंदर पहुंचाने के सुरंग में मौजूद पत्थर परेशानी कर रहे थे.

हालांकि अब इस पाइप को 57 इंच अंदर पार कर दिया गया है. इसके चलते ही अब टनल में फंसे मजदूरों के लिए खाना पहुंचाया जाएगा. एक अधिकारी ने बताया है कि खाने के अलावा मोबाइल और चार्जर भी भेजने की कोशिश की जाएगी.

खाना, मोबाइल और चार्जर भेजे जाएंगे

उत्तरकाशी सुरंग हादसा पर कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि 150 एमएम व्यास की पाइपलाइन स्थापित की गई है. हम इससे सुरंग के अंदर फंसे लोगों को खाना, मोबाइल और चार्जर भेजेंगे. हम अंदर वाईफाई कनेक्शन लगाने की भी कोशिश करेंगे. डीआरडीओ के रोबोट भी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि डीआरडीओ ने 20 किलो और 50 किलो वजनी 2 रोबोट भेजे हैं. ये रोबोट जमीन पर चलते हैं और यहां जमीन रेत की तरह काम कर रही है, लेकिन हमें आशंका है कि रोबोट वहां चल पाएंगे या नहीं..’ उन्‍होंने कहा कि रोबोट्स को लेकर अभियान में मदद मिलेगी या नहीं; इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Update: टनल में फंसे मजदूरों का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, राज्य और केंद्र सरकार को दिया ये आदेश

खाने में दिया जाएगा ये सामान

बताया गया है कि श्रमिकों तक दलिया, दाल, सोयाबीन खिचड़ी, मोबाइल फोन, चार्जर और दवाइयां पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है. बता दें राहत बचावकर्मी लगातार मजदूरों से संपर्क साधने की कोशिश में लगे हुए हैं. मजदूरों को भोजन और दवाओं की आवश्यक आपूर्ति प्रदान की जा रही है.  सभी को यह उम्मीद है कि मजदूरों तक हर संभव मदद पहुंचाए जा सके और उन्हें जीवित बाहर निकाला जा सके.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago