क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
ज्ञानवापी परिसर के व्यास जी तहखाने में पूजा अर्चना.
सौरभ अग्रवाल @वाराणसी : महादेव के धाम काशी, जिसे वाराणसी के नाम से जाना जाता है; यहां ज्ञानवापी का मुद्दा हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद के चलते इन दिनों चर्चा में है. ज्ञानवापी एक मंदिर था, इस्लामिक आक्रांताओं द्वारा यहां आक्रमण करके मस्जिद बनवा दी गई. अब इसी मस्जिद के ढांचे पर अधिकार को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हैं. पिछले दिनों न्यायालय ने ज्ञानवापी परिसर के एक तहखाने में हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार पुन: दे दिया, जिसके बाद अब एक और एएसआई सर्वे की मांग की जा रही है.
ज्ञानवापी परिसर में एक और एएसआई सर्वे की मांग को लेकर हिंदू पक्ष की वादिनी राखी सिंह ने वाराणसी के जिला जज की अदालत में सोमवार को याचिका दाखिल की. कोर्ट ने राखी सिंह की याचिका को स्वीकार कर लिया है और इस पर कल सुनवाई की जाएगी. अपनी इस याचिका में राखी सिंह ने ज्ञानवापी परिसर में दो तहखानों का उल्लेख करते हुए उसके एएसआई सर्वे की मांग की है. उनकी ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि यह दोनों तहखाने पत्थरों से पूरी तरह ढके हुए है. इन तहखानों में क्या-कुछ छिपा है, इसकी सच्चाई भी सामने आनी चाहिए. इसके लिए जिला जज वाराणसी की अदालत में एएसआई सर्वे के लिए अर्जी दी गई है.
जिला जज की अदालत दाखिल की गई याचिका में ज्ञानवापी के गुप्त तहखानों को खोलने और एएसआई से उसके सर्वे की मांग की गई है. विश्व वैदिक सनातन संघ की संस्थापक सदस्य राखी सिंह की ओर से यह याचिका कोर्ट में दाखिल की गई है. इस याचिका पर मंगलवार को जिला जज वाराणसी की अदालत में सुनवाई होगी.
हिन्दू पक्ष के वकील सौरभ तिवारी ने बताया कि ज्ञानवापी में कुल 8 तहखाने हैं. जिनमें से 6 तहखानों का सर्वे एएसआई ने किया है. शेष दो तहखानों का भी सर्वे हो, इसके लिए याचिका डाली गई है. इस याचिका में तहखानों का नक्शा भी लगाया गया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों तहखाने पत्थरों से पूरी तरह भरे हुए हैं. इन तहखानों में क्या-कुछ है, यह भी सामने आना चाहिए, इसके लिए जिला जज की अदालत में सर्वे की अपील की गई है.
यह भी पढ़िए: ज्ञानवापी व्यास तहखाने पर अदालत का अहम फैसला- हिंदुओं को मिला पूजा का अधिकार
जिला जज वाराणसी की अदालत ने 31 जनवरी को ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी तहखाने में पूजा की अनुमति दे दी थी. इसके बाद जिला प्रशासन ने वहां पूजा-पाठ शुरू करा दिया है. व्यास जी के तहखाने में देव विग्रहों का झांकी दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. पिछले पांच दिनों से दर्शन-पूजन अनवरत जारी है और बीते दो दिनों के अंदर रिकॉर्ड तोड़ संख्या में भक्तों ने व्यास जी के तहखाना में दर्शन पूजन किया है. मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार और रविवार को करीब ढाई लाख भक्तों ने व्यास जी के तहखाना में रखे देव विग्रहों का दर्शन किया है.
— भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…