देश

VIDEO: आदिवासी के चेहरे पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, देखिए सीधी में कैसे हुई कार्रवाई

Pravesh Shukla Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी के चेहरे पर पेशाब करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला के खिलाफ शिवराज सरकार ने सख्‍त कार्रवाई की है. प्रवेश शुक्ला का वीडियो सामने आने पर, मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान ने उस पर रासुका (NSA) लगाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद मंगलवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया है. प्रवेश शुक्ला का घर ध्‍वस्‍त किए जाने का एक वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में आप सकते हैं कि प्रशासनिक दस्‍ते ने आदिवासी पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्‍ला का घर कैसे ढहाया. कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम नीलांबर मिश्रा, पटवारी और 70 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे. वहीं, बुलडोजर से घर ध्‍वस्‍त होते देखकर आरोपी प्रवेश शुक्‍ला की मां और चाची बेहोश हो गईं. उसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. आरोपी की मां ने रोते हुए कहा- “बेटे ने गलत काम किया है तो उसे सजा दें, मेरा घर न गिराएं. ये हमने बहुत मुश्किल से बनाया था.”

70 से ज्‍यादा पु‍लिसवालों की मौजूदगी में ध्‍वस्‍त किया मकान
प्रवेश शुक्‍ला का घर ध्‍वस्‍त किए जाने के दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी, कुछ लोग कार्रवाई में बाधा डालना चाहते थे, लेकिन प्रशासन की टीम बुलडोजर और जेसीबी से मकान को गिराने में जुटी रही. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रवेश शुक्‍ला के खिलाफ एनएसए लगाया गया है, और उसने जो किया उसकी सजा देने के लिए ही उसका घर ध्‍वस्‍त किया गया.

एक जेसीबी खराब हो गई थी, तत्‍काल दूसरी मंगवाई
सीधी में सिहावल एसडीएम आरपी त्रिपाठी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि यहां आरोपी के मकान में किए गए निर्माण में से करीब एक तिहाई हिस्सा अवैध है, इसलिए उसे ढहाया गया है. वहीं, राजस्व विभाग के अधिकारी सौरभ मिश्रा ने कहा कि 400 वर्ग फीट में बने अवैध हिस्से को गिरा दिया गया है. मकान तोड़ते समय एक जेसीबी खराब हो गई थी, जिसके बाद दूसरी जेसीबी मंगवाई गई.

सिगरेट पीते हुए आदिवासी के चेहरे पर किया था पेशाब
प्रवेश शुक्‍ला सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा के एक विधायक का प्रतिनिधि था. वो खूब नशा करता था. एक दिन उसने सिगरेट पीते हुए मानसिक विक्षिप्त आदिवासी पर पेशाब किया, इस घटना का वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद सभी सियासी पार्टियां आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगीं.

‘जरूरत पड़ी तो अपराधियों को 10 फुट नीचे भी गाड़ देंगे’
मुख्‍यमंत्री शिवराज का बयान आया है, उनके कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया- ‘एनएसए लगा दिया गया है, बुलडोजर भी चला दिया गया है. अगर जरूरत पड़ी तो मामाजी अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे. मामाजी का संदेश साफ है, इसलिए गलत मंशा वालों मध्यप्रदेश में अपराध करने से पहले 10 बार सोच लेना.’

यह भी पढ़ें: MP: सिगरेट पीते हुए शख्‍स ने आदिवासी के चेहरे पर की पेशाब, CM शिवराज ने कहा- अपराधी पर रासुका लगाया जाए

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

9 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

14 minutes ago

AI की सुनामी के लिए तैयार भारत! अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil मिलकर देश में बनाएंगे सर्वर और कूलिंग सिस्टम

अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil भारत में AI और डेटा सेंटर से जुड़े उपकरण…

26 minutes ago

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

2 hours ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 hours ago