Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: अगले कई दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की ताजा चेतावनी, पहाड़ी व दक्षिणी राज्यों में खतरा

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. हिमाचल, उत्तराखंड, असम, बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत कई राज्यों में 8 से 13 अगस्त तक बारिश का कहर जारी रहेगा.

Weather Update

Weather Update: मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.

अगर आप पहाड़ों या समुद्र किनारे जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ज़रा संभल जाएं, क्योंकि आने वाले हफ्ते में मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है.

पहाड़ी राज्यों में जोरदार बारिश का दौर

10 अगस्त से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज़ बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. यह सिलसिला 13 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है.

विशेष रूप से हिमाचल और उत्तराखंड में 10 से 13 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 अगस्त को बारिश का जोर ज्यादा रहेगा.

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले 7 दिनों तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की भी आशंका है.

उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत में भी बारिश का कहर

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 से 13 अगस्त के बीच बारिश का दौर जारी रहेगा. अरुणाचल में 8 से 12 अगस्त तक, असम और मेघालय में 8, 12 और 13 अगस्त को, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा, बिहार में 13 अगस्त तक बारिश बनी रहेगी और 8 अगस्त को यहां बहुत भारी बारिश के आसार हैं. ओडिशा में 8 और 9 अगस्त को और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल व झारखंड में 8 अगस्त को तेज़ बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें- 83 साल पहले शुरू हुआ था ‘भारत छोड़ो आंदोलन’, आजादी की लड़ाई में आई नई दिशा, आज भी प्रेरणा स्त्रोत

दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ बरसात

तमिलनाडु, तेलंगाना और रायलसीमा में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है. तमिलनाडु में 8 अगस्त को बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है.

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में भी 8 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. दक्षिणी राज्यों में अगले 2 दिनों तक 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read