Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, जल्द हो सकती है बारिश, जानें IMD अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिज़ाज इन दिनों बदलता जा रहा है. गुरुवार की बारिश के बाद शुक्रवार को धूप निकली, लेकिन कल से बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है.

Weather update, North India rain, Delhi weather, IMD forecast

Weather Update: दिल्ली-NCR का मौसम इन दिनों बिल्कुल बदला-बदला सा नज़र आ रहा है. गुरुवार शाम को हुई बारिश के बाद लगा था कि ठंडक और नमी का असर अब थोड़ा लंबे समय तक महसूस होगा, लेकिन शुक्रवार को सूरज फिर से पूरे जोश में निकल आया.

हालांकि आसमान पर बीच-बीच में बादलों का आना-जाना भी जारी रहा. मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है.

IMD यानी भारतीय मौसम विभाग की मानें तो कल से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. अनुमान है कि यह बरसात का दौर 7 अक्टूबर तक रुक-रुक कर चलता रहेगा.

तापमान में गिरावट के संकेत

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई गई है. वहीं रविवार यानी 5 अक्टूबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो सकता है. इस दौरान बादल घिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल सकता है. सोमवार को बारिश और तेज होने के संकेत हैं, जिससे राजधानी के मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें- 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच बरेली में शांति, सपा नेताओं को नहीं मिली एंट्री, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

6 और 7 अक्टूबर को होगी ज्यादा बरसात

मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजली चमकने की भी संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

तेज हवाओं और लगातार हो रही बरसात की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital