Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली-NCR का मौसम आज करेगा कन्फ्यूज, उमस भरे मौसम में बादल देंगे थोड़ी राहत

दिल्ली-NCR में आज तेज गर्मी और उमस बनी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। तापमान दोपहर में 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।

weather update

Weather Update: दिल्ली-NCR के लोग बेसब्री से मानसून का इंतेजार कर रहे हैं और गर्मी है कि कम होने का नमा नहीं ले रही.

वहीं आज का दिन गर्मी और उमस के साथ-साथ बादलों और हल्की बारिश का भी रहने वाला है.

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम थोड़ा भारी महसूस हो सकता है.

तापमान सुबह के समय लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो धीरे-धीरे बढ़कर दोपहर में करीब 36 डिग्री तक पहुँच सकता है.

नमी ज्यादा होने के कारण उमस ज्यादा महसूस होगी. वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल सकती है.

तेज गर्मी से हल्की राहत दे सकती है बारिश

दिल्ली-NCR में दोपहर को मौसम थोड़ा चुभने वाला हो सकता है. तेज धूप और गर्म हवाएँ शरीर को थका सकती हैं. लेकिन बीच-बीच में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है (Weather Update). इससे थोड़ी देर के लिए राहत मिलेगी.

तापमान 35 से 36 डिग्री तक जा सकता है, इसलिए दोपहर में बाहर निकलने से बचना बेहतर रहेगा. अगर बाहर जाना हो, तो छाता और पानी की बोतल जरूर साथ रखें. हल्के सूती कपड़े पहनना सही रहेगा.

ये भई पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बोले PM मोदी- उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा

रात में हल्की ठंडक, लेकिन नमी से रह सकती है परेशानी

शाम के मौसम की बात करें तो, शाम होते-होते मौसम थोड़ा ठंडा होने लगेगा. लेकिन नमी बनी रहेगी, जिससे चिपचिपाहट महसूस हो सकती है. कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूँदाबाँदी भी हो सकती है.

वहीं रात में तापमान थोड़ा गिरकर 30-31 डिग्री के आसपास रहेगा. ठंडी हवा की कमी रहेगी, लेकिन मौसम सामान्य रहेगा. रात में अच्छी नींद के लिए पंखे या कूलर की जरूरत पड़ सकती है.

दिल्ली-NCR समेत आस-पास के इलाकों में आज का मौसम बदलता हुआ रहेगा – कभी धूप, कभी बादल और कभी हल्की बारिश.

ऐसे में बाहर निकलने से पहले मौसम देखकर निकलें. बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान देने की जरूरत है. पानी ज्यादा पिएं और शरीर को ठंडा रखें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital