Weather Update: सितंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है, लेकिन मौसम की चाल अब भी लोगों को उलझन में डाले हुए है. कभी बारिश से राहत मिलती है, तो कभी अचानक गर्मी फिर से पसीने छुड़ा देती है. उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक मौसम के मिजाज में साफ फर्क दिख रहा है. कहीं मानसून विदा हो चुका है, तो कहीं बादल अब भी डेरा डाले हुए हैं.
दिल्ली-NCR में राहत के इंतजार में लोग
दिल्ली और एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. हालांकि शनिवार को हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन आज यानी रविवार को फिर से गर्मी का एहसास बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में तापमान28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. आसमान में हल्के बादल जरूर दिखेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है. यानी दिल्लीवालों को अभी इंतजार करना पड़ेगा ठंडी हवा के झोंकों का.
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार
यूपी का मौसम थोड़ा एक्टिव मोड में नजर आ रहा है. खासकरझांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन और चित्रकूट जैसे जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, बरेली, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. सोमवार से और जिलों में भी बादल मंडराते नजर आएंगे.
राजस्थान में मानसून ने कहा अलविदा
राजस्थान में मानसून ने आधिकारिक रूप से 26 सितंबर को विदाई ले ली है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि बारिश पूरी तरह रुक गई है.कोटा, उदयपुर और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हल्की बारिश हो सकती है. वहींपश्चिमी राजस्थान में अब मौसम शुष्क ही रहेगा.
ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ 126वां एपिसोड आज, पीएम मोदी देशवासियों से करेंगे संवाद
में 2 अक्टूबर से हो सकती है बारिश
बिहार में आज का दिन पूरी तरहशुष्क रहने वाला है. पटना, गया, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में न तो बारिश के आसार हैं और न ही बादलों की कोई खास हलचल. उल्टा, तापमान में2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है, जिससे उमस बढ़ेगी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि2 अक्टूबर के बाद कुछ इलाकों में फिर से बारिश की वापसी हो सकती है.
पहाड़ों में फुहारें, मैदानी इलाकों में पसीना
उत्तराखंड में मौसम दो तरह का है मैदानी इलाकों में लोग गर्मी से परेशान हैं, जबकिपहाड़ी जिलों जैसे चमोली, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है. देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहेगा. यहां का अधिकतम तापमान35 डिग्री और न्यूनतम22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


