Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यह कैसा नशामुक्त बिहार! शराब ही नहीं ड्रग्स के आदी हो रहें हैं बक्सर के युवा, नशे की लत में गई 25 बर्षीय युवक की जान

Buxar: ऐसे में जहां एक तरफ प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर नशामुक्त बिहार का दावा करतें हैं, वहीं अब यहां के युवा के ड्रग्स लेने की खबरें आ रही हैं.

Bihar-

प्रतीकात्मक तस्वीर

Buxar: नगर थाना क्षेत्र के कोईरपुरवा मोहल्ला निवासी 25 बर्षीय सागर कुमार का शव ज्योति चौक पर स्थित अम्बेडकर छात्रवास के पीछे से मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर सैकड़ो लोगो की भीड़ लग गई. इस दौरान स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंचे नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि युवक के शव के पास से पुलिस ने इस्तेमाल किया हुआ नशे का इंजेक्शन बरामद किया है. जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे के ओवर डोज के कारण हुई है.

क्या कहते है स्थानीय लोग

घटना कि जानकारी देते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद हिटलर कुमार सिंह ने बताया कि, अम्बेडकर छात्रावास के पीछे एक युवक की शव होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद हम लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो युवक की पहचान किये जो पूर्व से ही नशे का आदि था. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है।

क्या कहते है अधिकारी

वहीं घटना की पुष्टि करते हुए नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि, स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जब लोगों से पहचान कराई गई तो ,पता चला कि मृतक कोईरपुरवा मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सागर कुमार है. मृतक के शव के पास से ही इस्तेमाल किया हुआ नशे का इंजेक्शन पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली वजह पता चलेगा. पूरे मामले की जांच की जा रही है आसपास के लोगों से जानकारी मिल रही है कि मृतक पूर्व से ही नशा कर रहा था.

इसे भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह मामले में पकड़े गए लोगों में से 348 रिहा, इंस्पेक्टर रहे चाचा ने दी सरेंडर करने की सलाह, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान

बिहार में कितनी कारगर शराबबंदी

ऐसे में जहाँ एक तरफ प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर नशामुक्त बिहार का दावा करतें हैं वहीं अब युवा ड्रग्स लेने लगें हैं, नशे कु इंजेक्शन लेने लगें हैं और असमय मौत के शिकार हो रहें हैं. नगर के नाक तले हुई यह मौत नशामुक्त बिहार के सामने कई प्रश्न खड़ा कर रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital